फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   समर वेकेशन के लिए अभी करा ले रिजर्वेशन, ट्रेनें होने लगी फुल

समर वेकेशन के लिए अभी करा ले रिजर्वेशन, ट्रेनें होने लगी फुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
समर वेकेशन के लिए अभी करा ले रिजर्वेशन, ट्रेनें होने लगी फुल
समर वेकेशन के लिए अभी करा लें रिजर्वेशन, ट्रेनें होने लगीं फुल
विज्ञापन


गाजियाबाद। समर वेकेशन में अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी रिजर्वेशन करा लें। ट्रेनों में सीटें फुल होने लगी हैं। हालांकि अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बन गई हैं, लेकिन ज्यादा लंबी नहीं है। वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावना है। वहीं कई ट्रेनों में अभी कंफर्म रिजर्वेशन मिल सकता है।
15 मई के बाद अधिकांश स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद लोग आउटिंग के लिए जानेे लगेंगे। एनसीआर में गर्मी ज्यादा होने की वजह से लोगों की आउटिंग के लिए पहली पसंद उत्तराखंड, केरल, हिमाचल समेत पहाड़ी क्षेत्रों के टूरिस्ट स्टेशन हैं। ऐसे में इन्हीं राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा मारामारी है। इनके अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में रह रहे नौकरीपेशा लोगों के परिवार भी छुट्टियां बिताने अपने घर जाते हैं। ऐसे लोग भी 20 मई के बाद जाने शुरू हो जाएंगे। इसकी वजह से भी ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी है। हालांकि रेलवे समर वेकेशन के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों को संचालित कर सकता है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में बनी वेटिंग लिस्ट
रेलवे के मुताबिक उत्तराखंड जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून जनशताब्दी में 20 मई के बाद सीटें खाली नहीं हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बन गई है। हालांकि देहरादून शताब्दी में सीटें अभी उपलब्ध हैं। गाजियाबाद से वैष्णों देवी जाने वाली स्पेशल ट्रेन में भी अभी आपको कंफर्म रिजर्वेशन मिल सकता है। मुंबई जाने वाली गोल्ड टेंपल, देहरादून-कोच्चुवल एक्सप्रेस और देहरादून एक्सप्रेस में भी वेटिंग है। पुणे व गोवा की ओर जाने वाली ट्रेन स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस में भी अब कंफर्म टिकट नहीं मिलेगा। वहीं कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, पटना की ओर जाने वाली महानंदा, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल, अवध-असम, श्रमजीवी, जनसाधारण एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, विक्रमशिला एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में अब वेटिंग लिस्ट बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed