फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रेप के मामले में युवक दोषी करार, 19 को होगी सजा पर बहस-Cordination

रेप के मामले में युवक दोषी करार, 19 को होगी सजा पर बहस-Cordination

Thu, 18 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
रेप के मामले में युवक दोषी करार, 19 को होगी सजा पर बहस-Cordination
रेप के मामले में युवक दोषी करार, 19 को सजा पर बहस
विज्ञापन

- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में 2013 में हुई थी वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में 2013 में महिला से हुई रेप की वारदात के मामले में बुधवार को फास्ट ट्रेक कोर्ट एक की अदालत ने अभियुक्त युवक को दोषी करार दिया है। अदालत में 19 जनवरी को सजा पर बहस होगी।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव कुमार व महेश यादव ने बताया कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक महिला ने आठ मार्च 2013 को राजेश यादव नाम के व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते समय बताया था कि वह 12 साल पहले पति से अलग होने के बाद मां के साथ इंदिरापुरम इलाके की एक कालोनी में रहती थी, जहां के एक मॉल में वह नौकरी करती थी। जहां उसकी राजेश यादव नामक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और घर पर दी। आरोप है कि राजेश ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे एक फ्लैट पर बुलाया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इज्जत के डर से उसने मामले की उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन जब अभियुक्त उससे बदसलूकी करने लगा तो उसने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला फास्ट ट्रैक एक के न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत में विचाराधीन था, जिसकी अंतिम सुनवाई करते हुए अदालत ने बुधवार को राजेश को रेप का दोषी करार दिया। 19 जनवरी को सजा पर बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed