फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   700 industrial units will have to compulsorily take water from TSTP

Ghaziabad News: 700 औद्योगिक इकाइयों को टीएसटीपी से पानी लेना होगा अनिवार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
700 industrial units will have to compulsorily take water from TSTP
गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से इंदिरापुरम में बनाए गए टर्शरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (टीएसटीपी) से साहिबाबाद की साइट संख्या चार की 700 औद्योगिक इकाइयों को पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए भू गर्भ जल प्रबंधन परिषद बोरवेल के माध्यम से जल का दोहन कर रही इकाइयों को नोटिस भेजेगा। ताकि बोरवेल से इन औद्योगिक इकाइयों की निर्भरता दूर की जा सके। टीटीपी से इन औद्योगिक इकाइयों को अनुबंध कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से करोड़ो रुपये की लागत से इंदिरापुरम में टीएसटीपी प्लांट का निर्माण किया गया है। प्लांट का उद्घाटन अप्रैल में होना निर्धारित हुआ है। इसके बाद से प्लांट के माध्यम से ही साहिबाबाद की करीब 700 इकाइयों को जल की आपूर्ति की जाएगी। इस जल की आपूर्ति सिर्फ औद्योगिक कार्यों के उपयोग के लिए ही की जाएगी। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सर्वाधिक इकाइयां डाइंग और प्रिंटिंग की है। इनमें से कठोर कार्यवाही के बाद से अधिकतम को तो शहर से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बावजूद जल का दोहन अब तक कम नहीं हुआ है। जल के दोहन को कम करने के लिए टीएसटीपी प्लांट पर औद्योगिक इकाइयों को निर्भर बनाया जाएगा। साथ ही जलापूर्ति के लिए बोरवेल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद प्रतिबंध लगाएगा। टीएसटीपी के संचालन से औद्योगिक क्षेत्र में भूजल दोहन की समस्याा खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

-करोड़ों लीटर पानी की होगी बचत-
औद्योगिक इकाइयों की निर्भरता टीएसटीपी प्लांट पर होने से भूजल का दोहन बहुत कम हो जाएगा। 2017 के बाद से लगातार गिर रहे भूजल के स्तर में रुकावट आएगी। अब तक सभी औद्योगिक इकाइयां बोरवेल के माध्यम से जल का दोहन कर रही हैं। इसके बाद से बोरवेल इस्तेमाल करने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की नोडल अधिकारी सृष्टि जायसवाल ने बताया कि करीब 700 इकाइयों को अभी शुरुआत में जलापूर्ति की जाएगी। इसकी क्षमता बढ़ाई भी जा सकेगी। औद्योगिक इकाइयों को 45 रुपये प्रति लीटर की दर से जल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed