फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   70-year-old man raped the teenager, arrested

70 वर्षीय वृद्ध ने किशोरी से किया रेप, गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
70-year-old man raped the teenager, arrested
‌ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

राकेश मार्ग पर शनिवार को 70 साल के वृद्ध ने घर में काम करने वाली किशोरी से रेप किया। सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

किशोरी के पिता मजदूर हैं। वह दोपहर को पत्नी के साथ कविनगर स्थित अस्पताल में दवा लेने के  लिए गए हुए थे।

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घरों में साफ सफाई का काम करती है। वह काम करने के लिए राकेश मार्ग पर रहने वाले वृद्ध राजकुमार के घर गई थी। वहां से वापस आते वक्त वह रास्ते में गिर गई। आसपास के लोगों ने उन्हें और पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोरी को सिहानी गेट थाने ले गई।
विज्ञापन


किशोरी की मां का कहना है कि बेटी ने पूछताछ करने पर उन्हें बताया कि वह वृद्ध के घर पोछा लगा रही थी। इस दौरान वृद्ध से उसे चाय पीने के लिए दी। चाय में सफेद रंग की दो गोलियां पड़ी थी, उसने चाय पीने से इंकार किया, लेकिन वह बार बार कहने लगे तो उसने चाय पी ली। चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगे और वह फर्श पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्धबेहोशी की हालत में वृद्ध  उसे उठाकर बेड पर ले गया और उससे रेप किया। दूसरी तरफ, आरोपी का कहना है उस पर झूठा आरोप लगाया गया है। वह बेकुसूर है। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed