फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   70 thousand cheated on the pretext of earning from online games

Ghaziabad News: ऑनलाइन गेम से कमाई का झांसा देकर 70 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
70 thousand cheated on the pretext of earning from online games
गाजियाबाद। ऑनलाइन गेम खेलकर कमाई करने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने ठगी करने शुरू कर दिया। ऐसा ही एक मामला कविनगर क्षेत्र में आया। शातिरों ने कविनगर के चिरंजीव विहार निवासी निश्चय चौधरी नाम के युवक को झांसे में लेकर 70 हजार रुपये ठग लिए। शातिरों ने पहले गेमिंग एप डाउनलोड कराकर रुपये निवेश कराए। इसके बाद एप बंद कर करके ठगी की। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में के दर्ज कराया है। निश्चय चौधरी का कहना है कि उनके पास एक लिंक के साथ मेसेज आया। इसमें गेमिंग एप के जरिये हर दिन 15 हजार रुपये तक कमाने की बात लिखी थी। उन्होंने संपर्क किया तो उनसे बैट भाई 9 और खेलो और जीतो नामक दो एप डाउनलोड कराई। इसमें कई गेम थे। उन गेम को खेलने के लिए उनकी मदद करने का भी दावा किया गया। शुरुआत में जब उन्होंने गेम खेले तो वह जीत गए। इसके बाद उनसे और गेम खेलने को कहा, जिसमें रुपये लगाने की बात कही। ऐसा करके उन्होंने उनसे 69 हजार 700 रुपये लगवा लिए जो एप के वॉलेट में थे। जीतने के बाद उन्होंने उन्हें निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने एप बंद कर दी और संपर्क खत्म कर दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed