{"_id":"601af4b38ebc3e4c670e878c","slug":"70-lac-rupees-fraud-ghaziabad-news-gbd2131135200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी डालने के नाम पर ७० लाख हड़प गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी डालने के नाम पर ७० लाख हड़प गया परिवार
विज्ञापन
कमेटी डालने के नाम पर 70 लाख हड़पे
गाजियाबाद। पटेल नगर सेकेंड निवासी नरेश शर्मा व उनके परिजनों द्वारा कमेटी के नाम पर 70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव महीउद्दीनपुर मैनापुर निवासी जतिन त्यागी ने एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि तगादा करने पर आरोपियों ने उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस फंसाने की धमकी दी। एसपी सिटी के आदेश पर सिहानी गेट पुलिस ने नरेश शर्मा समेत उनके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कविनगर थानाक्षेत्र के गांव महीउद्दीनपुर मैनापुर निवासी जतिन त्यागी का कहना है कि पटेल नगर सेकेंड निवासी नरेश शर्मा उनके परिचित हैं। नरेश शर्मा, उनके बेटे शोभित व सचिन, पत्नी पूनम शर्मा व पुत्रवधू नीतू शर्मा कमेटी डालने का काम करते थे। उक्त लोगों ने उनसे भी कमेटी डालने के लिए कहा। जतिन त्यागी का कहना है कि उन्होंने अगस्त 2018 से गस्त 2019 तक कई तारीखों में 70 लाख 70 हजार रुपये उक्त लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का कहना है कि वह करीब एक साल से उक्त लोगों से पैसे की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर टरका देते हैं। मई 2020 में एक समझौता हुआ, जिसमें आरोपियों ने नवंबर 2020 तक रकम अदा करने की बात कही, लेकिन निर्धारित तिथि बीतने के बाद भी आरोपियों ने रकम नहीं दी।
दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की दी धमकी
पीड़ित का कहना है कि 31 दिसंबर 2020 को वह रकम मांगने आरोपियों के घर गए तो वह तैश में आ गए। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो दुष्कर्म या छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और उनसे उन्हें जानमाल के खतरे का अंदेशा है। पीड़ित ने एसपी सिटी को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर नरेश शर्मा, उनकी पत्नी, बेटे व पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।