फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   7 arrested for committing fraud of about 4-5 crore from 1500 people by making fake insurance policy

गाजियाबाद में महा स्कैम: सात ठगों ने 1500 को ठगा, लग्जरी कारों में बैठ करते थे कॉलिंग, कई चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 27 Jun 2025 09:06 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 09:06 PM IST
सार

गाजियाबाद पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी कर डेढ़ हजार लोगों से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले सात लोगों को पकड़ा है। जो लग्जरी कारों में बैठकर लोगों को कॉलिंग भी करते थे।

विज्ञापन
7 arrested for committing fraud of about 4-5 crore from 1500 people by making fake insurance policy
सात ठगों को पकड़ा। - फोटो : X/@ghaziabadpolice

विस्तार

फर्जी बीमा पॉलिसी कर डेढ़ हजार लोगों से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के दो सदस्य दो वर्ष पहले देश की नामचीन बीमा कंपनी एचएएक्सआर में एजेंट की नौकरी करते थे, इसी कंपनी के ग्राहकों का डाटा चोरी कर इन्होंने देश के 10 राज्यों के लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। गिरोह से पूछताछ के बाद टीम ने चार राज्यों की नौ घटनाओं का खुलासा किया है।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गिरोह का सरगना अमन अग्रवाल निवासी गोविंदपुरम थाना मधुबन बापूधाम और राहुल शर्मा निवासी गांव मुबारिकपुर सलामतपुर जनपद हापुड़ दो वर्ष पहले नोएडा स्थित एचएएक्सआर कंपनी में नौकरी करते थे। कंपनी में रिलायंस भारती हेक्सा, सिगना, टीटीके, एचडीएफसी और बजाज की जीवन बीमा पॉलिसी और हेल्थ पॉलिसी की जानकारी कॉलिंग सेंटर से दी जाती है। अमन अग्रवाल और राहुल शर्मा ने एचएएक्सआर कंपनी से ग्राहकों का डाटा चोरी कर लिया और क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसायटी में दो फ्लैट किराये पर लेकर अवैध कॉलिंग सेंटर शुरू किया। 

कॉल कर ग्राहकों को बीमा पॉलिसी को रिन्यू कराने और नई पॉलिसी खोलने का ऑफर दिया। बताया कि पॉलिसी के नाम पर लोगों से रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कराते थे। इसके साथ ही कैनवा सॉफ्टवेयर से फर्जी पॉलिसी की रसीद भी ग्राहकों को मुहैया कराते थे। करीब डेढ़ वर्षों में इस गिरोह ने डेढ़ हजार लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

बैंक खातों के अनुसार करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अमन अग्रवाल(29) निवासी गोविंदपुरम गाजियाबाद, राहुल यादव (30) निवासी न्यू उस्मानपुर, पहला पुस्ता, थाना शास्त्री पार्क दिल्ली, आफताब आलम (25) निवासी सैफीयान मोहल्ला थाना मसूरी, राहुल शर्मा (23) निवासी ग्राम मुबारिकपुर, सलामतपुर, कुचेसर रोड चौपला जनपद हापुड़, दीपक कुमार (26) ग्राम गैंदपुर शेखपुर, सिकन्दराबाद, जनपद बुलंदशहर, हाल पता पैरामाउंट सिम्फनी क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद, गर्वित त्यागी (24) निवासी कुचेसर रोड चौपला जनपद हापुड़ और जगजीत सिंह (28) निवासी मीरपुर खुर्द, सरदुल गढ़, मानसा, पंजाब बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी कारों में बैठकर भी करते थे कॉलिंग
गिरोह डेढ़ वर्ष से कॉलिंग सेंटर चला रहे थे। इसके साथ ही इनसे एक थार और एक्सयूवी कार भी बरामद हुई है। इन दोनों कारों में बैठकर भी यह गिरोह लोगों को कॉलिंग करते थे। गिरोह से 26 मोबाइल, 06 चेकबुक, तीन पासबुक, 14 एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड और 1.98 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

56 पॉलिसी से 10 राज्यों का मिला रिकार्ड
इस गिरोह के 56 फर्जी बीमा पॉलिसी बरामद हुई है। इनमें उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, गाजीपुर, लखनऊ, कन्नौज, संत रविदास नगर, झांसी, गोंडा, देवरिया और पंजाब राज्य के मोंगा व मध्यप्रदेश के सागर, रीवा, छतरपुर इसके साथ ही बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर, महाराष्ट्र के नागपुर, झारखंड के रामगढ़, वेस्ट बंगाल के कोलकाता, राजस्थान के जोधपुर, गुजरात के भावनगर, अहमदाबाद, नई दिल्ली, शाहदरा ईस्ट दिल्ली के सैकड़ों लोगों के साथ की गई धोखाधाड़ी उजागर हुई है।

चार राज्यों की नौ घटनाओं का खुलासा
गिराह ने विजेंद्र कुमार पटेल थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़, हरिओम थाना गुरसाराई जनपद झांसी, गुजरात के प्रमोद थाना मेघपुर पडना जामनगर, हंसमुख भाई थाना शोला हाईकोर्ट अहमदाबाद, मंनसुखभाई थाना बच्चू कच्छ पूर्वी, कर्नाटक राज्य के सिंधु श्रीटीके थाना संजयनगर और जयन्ना एचएस बंगलूरू सिटी के साथ एक करोड़ 69 लाख रुपये की ठगी की। जबकि महाराष्ट्र के नागपुर जिले के श्री विजय सोनटके के साथ करीब 54 लाख रुपये की ठगी उजागर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed