फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   677 private buses will be used for election duty, passengers will face problems

Ghaziabad News: चुनाव ड्यूटी में लगेंगी 677 निजी बसें, मुसाफिरों को होगी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
677 private buses will be used for election duty, passengers will face problems
गाजियाबाद। चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को लाने ले जाने में संभागीय परिवहन विभाग 677 बसों का अधिग्रहण करेगा। विभाग की ओर से इसकी सूची तैयार कर ली गई और वाहन स्वामियों के अलावा ट्रांसपोर्टरों के साथ भी इसकी बैठक हो चुकी है। इसके अलावा ईवीएम समेत अन्य सामग्री लाने ले जाने के लिए 519 छोटे वाहनों का अधिग्रहण भी होगा। ऐसे में आने 25 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक मुसाफिरों को भी परेशानी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बसें 25 अप्रैल को रामलीला मैदान कविनगर, कमला नेहरूनगर मैदान और साहिबाबाद में एकत्र होंगी। यहां से पोलिंग पार्टियों को लेकर वह लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद, साहिबाबाद, धौलाना के लिए रवाना होंगी। लोनी के लिए 124, मोदीनगर-मुरादनगर के लिए 198, गाजियाबाद साहिबाबाद, धौलाना के लिए 355 बसों को लगाया गया है। इसमें 28 बसें अतिरिक्त भी रखी गई हैं। उधर, परिवहन निगम के आरएम केएन चौधरी ने बताया कि पुलिसबल को लाने ले जाने के लिए फिलहाल रोडवेज की आठ बसों को लगाया गया है। जैसे ही प्रशासनिक स्तर पर और बसों की डिमांड भेजी जाएगी, बसों की उपलब्धता कराई जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिन रहेगी परेशानी
:
पहले चरण के मतदान से ही रोडवेज की अधिकांश बसों को पुलिसबल को लाने ले जाने में लगाया जाएगा। निजी बसों के सहारे मुसाफिरों को राहत मिली रहती है, लेकिन 26 को चुनाव होने की वजह से निजी बसों को 25 को ही लगा दिया जाएगा। 26 को चुनाव कराकर ये बसें 27 के बाद सड़कों पर आएंगी। ऐसे में तीन दिन तक मुसाफिरों को आवाजाही में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed