फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   67 ATM locations in the city will take water,

शहर में 67 स्थानों पर लगेंगे वाटर एटीएम

Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
67 ATM locations in the city will take water,
water atm - फोटो : अमर उजाला
इस बार गर्मी में लोगों को शुद्ध पानी का संकट नहीं झेलना पड़ेगा। नगर निगम शहर के पांचों जोन में 67 स्थानों पर आरओ फिल्टर्ड पानी मुहैया कराने के लिए वाटर एटीएम बूथ लगाएगा।
विज्ञापन


इनके अलावा शहर में 34 मोबाइल वाटर एटीएम भी चलाए जाएंगे। ई-रिक्शा माउंटेड इन मोबाइल एटीएम को बाजार, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन के आसपास के एरिया में रखा जाएगा।
विज्ञापन


पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) पैटर्न पर लगाए जाने वाले 67 एटीएम की जगह चिह्नित कर ली गई है। पहले निगम ने सिर्फ मोहननगर जोन में जगह चिह्नित की थी, लेकिन अब अन्य चार जोन में भी वाटर एटीएम लगाए जाने को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की इस योजना में ईडब्ल्यूएस कालोनियों को प्राथमिकता दी गई है। सबसे ज्यादा सिटी जोन में 24 वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। मोहन नगर जोन में 14, वसुंधरा जोन में 12, विजय नगर जोन में 12 और कविनगर जोन में 5 वाटर एटीएम बूथ लगाए जाएंगे।

महापौर अशु वर्मा का कहना है कि पहले ऐसी कालोनियों में वाटर एटीएम लगाए जाएंगे जहां अधिकांश घरों में आरओ सिस्टम न लगे हों। ट्रांस हिंडन एरिया में भूजल प्रदूषित होने की वजह से लोगों को साफ पानी के लिए ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। वाटर एटीएम बूथ से सिर्फ 5 रुपए में 20 लीटर आरओ फिल्टर्ड पानी मिलेगा। शहर के मुख्य बाजारों में मोबाइल वाटर एटीएम चलाए जाएंगे।

वाटर एटीएम के लिए चयनित कालोनियां
मोहननगर जोन
सामुदायिक केंद्र अर्थला, दुर्गा एंकलेव साहिबाबाद, इंदिरा कालोनी, खजूरी पार्क जनकपुरी, शिव चौक गणेश पुरी, बंगाली चौक शहीद नगर, सी-ब्लाक शहीद नगर हनुमान मंदिर के पास, तुलसी निकेतन, जवाहर पार्क गोल गप्पे वाली गली, लाजपत नगर-एल ब्लाक, पप्पू कालोनी कब्रिस्तान के पास, भोपुरा प्राचीन मंदिर लोनी रोड, गगन विहार, श्यामपार्क गली-2 से 4 के बीच।

वसुंधरा जोन
साहिबाबाद गांव, कड़कड़ मॉडल, महाराजपुर, झंडापुर, भोवापुर गांव, प्रहलादगढ़ी, वैशाली कामना सेक्टर-1, 2, 3, व 5, मकनपुर प्राइमरी स्कूल के पास, इंदिरापुरम।

विजयनगर जोन
मवई, अंबेडकर सामुदायिक केंद्र, भूड़ भारत नगर, एल-ब्लाक, शनि मंदिर, सेक्टर-9 विजयनगर, डी-ब्लाक सेक्टर-9, मिर्जापुर डबल टंकी, चरन सिंह कालोनी, वार्ड-3, एल-ब्लाक कैला खेड़ा, वार्ड-45 डी-ब्लाक, गोशाला फाटक के पास, कांशीराम आवासीय योजना।

सिटी जोन
पीएसी चौक, सादिक की पुलिया, चमड़ा पैठ, प्रेमनगर, सरायनजर अली, पीले क्वार्टर लोहिया नगर, शिब्बनपुरा चौक, ऊदल नगर, बोंझा, नंदग्राम-1, 2, 3, दीनागढ़ी, सेवानगर, कृष्णा नगर, घूकना, सिहानी, टाउन हॉल के पास, मोहल्ला हरदेव सहाय, निगम मुख्यालय के पीछे जटवाड़ा, कालका गढ़ी, तेन सिंह पैलेस के पास राकेश मार्ग, भाटिया मोड़ गुरुद्वारा के पास, प्राणगढ़ी, कल्लूपुरा।


कविनगर जोन
विवेकानंदनगर सामुदायिक केंद्र, ईडब्ल्यूएस सेक्टर-23, रजापुर गांव के पास, मानसी विहार , सी-ब्लाक शास्त्री नगर।

यहां रहेंगे मोबाइल वाटर एटीएम
कौशांबी मेट्रो स्टेशन, वैशाली मेट्रो स्टेशन, मोहन नगर चौराहा, पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, तुराबनगर, दिल्ली गेट, जस्सीपुरा, कलक्ट्रेट, भाटिया मोड़, तहसील गांधीनगर, चौधरी मोड़, आरटीओ ऑफिस, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन, ज्ञानी बार्डर, वैशाली सेक्टर-4 मार्केट, आदित्य मॉल इंदिरापुरम, नाथू स्वीट्स के सामने इंदिरापुरम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed