फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   65 units of blood collected in the blood

रक्तदान में एकत्रित हुआ 65 यूनिट ब्लड

Sun, 21 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
65 units of blood collected in the blood
अन्य - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित रक्तदान महादान श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को प्रताप विहार स्थित पंडित सुंदरलाल अस्पताल में शिविर आयोजित हुआ। शाम तक चले इस शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया।उन्मुक्त भारत गाजियाबाद शाखा और जिला अस्पताल के आपसी सहयोग से कैंप लगाया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रक्तदान से पूर्व अस्पताल के संस्थापक योगेश शर्मा ने अस्पताल की सुविधाओं के बारे में बताया। कैंप में रक्तदान करने के लिए बहुत से लोग सुबह 10 बजे से पहले ही पहुंच चुके थे। 
विज्ञापन


कैंप में 65 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। विजयनगर, प्रताप विहार, सुदामापुरी, राहुल विहार, कैलाशनगर, बागू से बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदान के प्रति महिलाओं का भी जज्बा रहा। रक्तदान करने शिविर में पहुंची महिलाओं में से अधिकतर में हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से उनका रक्त नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्मुक्त भारत की टीम लीडर सुकृति सक्सेना ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कैंप लगाए जाने की बात कही।शिविर में रक्तदान करने आए सभी लोगों को सर्टिफिकेट दिया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजन में लगे सभी वालंटियर्स को भी सर्टिफिकेट और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उन्मुक्त भारत समिति की ओर से अंशी सिंह, राशि सिंह, प्रियांग सक्सेना, तेजेंद्र सिंह, गोविंद, आकाश, विकास, केशव का विशेष सहयोग रहा। इनके साथ ही जिला एमएमजी अस्पताल प्रबंधन की ओर से डा. संदीप पवार, विनोद कुमार,  शशांक के साथ ही भाजपा के लेखराज माहौर, संजय गर्ग, पीतांबर पाल, सुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे।

पहली बार किया रक्तदान
रक्तदान के बारे में अमर उजाला में छपने वाली खबरों से कई भ्रांतियां दूर हुई हैं। हमारी ही कालोनी में जब शिविर लगा तो रक्तदान करने पहुंच गए। अब रक्तदान कर बेहद ही सुखद अनुभव हो रहा है। - दिलीप


पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान के प्रति जागरूकता भी अमर उजाला से ही आई है। पहले जो डर था रक्तदान करते ही खत्म हो गया। किसी भी तरह की कमजोरी का अहसास नहीं हो रहा। - रूपेन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed