फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   63 community toilets will be constructed in the city, began work on 25

शहर में बनेंगे 63 कम्युनिटी टॉयलेट्स, 25 पर काम शुरू

Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
63 community toilets will be constructed in the city, began work on 25
toilet - फोटो : अमर उजाला
खुले में शौच जाकर अब लोग गाजियाबाद के नाम को बदनाम नहीं करेंगे। नगर निगम शहर में 63 स्थानों पर कम्युनिटी (सामुदायिक) टॉयलेट्स बनाएगा। इनमें से 25 टॉयलेट्स पर वर्क आर्डर जारी होने के बाद काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बाकी के लिए निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। निगम अफसरों की मानें तो तीन महीने में इनका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा निगम ने बीएंडटी (बिल्ट एंड ट्रांसफर) पैटर्न पर 143 पब्लिक (सार्वजनिक) टॉयलेट्स के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट्स की कमी पर एनजीटी भी निगम को फटकार लगा चुका है। अब केंद्र सरकार भी ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत शहरों में टॉयलेट्स बनाने के लिए फंड दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर के ऐसे स्लम और औद्योगिक क्षेत्रों को सर्वे कराकर चिह्नित किया था, जहां लोग खुले में शौच जाते हैं। शहर के 63 प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया था। निगम ने यहां कम्युनिटी टॉयलेट्स का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने इन टॉयलेट्स के निर्माण के लिए जगह चिह्नित कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि इनमें से 25 टॉयलेट्स के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं पब्लिक टॉयलेट्स का निर्माण निगम का बीओटी विभाग करा रहा है।

143 पब्लिक टॉयलेट्स का निर्माण बिल्ट एंड ट्रांसफर पैटर्न पर कराया जा रहा है। इन्हें बनाकर नगर निगम के हैंडओवर करने वाली फर्म या संस्थाओं को नगर निगम एक-एक यूनिपोल लगाने की अनुमति देगा।


यहां शुरू हुआ कम्युनिटी टॉयलेट्स का निर्माण
पप्पू कालोनी, वैंबे कालोनी नंदग्राम, वार्ड-10 में शनि मंदिर के पास, दीनदयाल पुरी, पटेल नगर डबल स्टोरी मकानों के पास नाले पर, महरौली में मुर्गा मार्केट समेत तीन स्थानों पर, विजय नगर औद्योगिक क्षेत्र में कार्बन फैक्ट्री के पास, विजयनगर में भीमनगर पार्क के पास, अर्थला संजय कालोनी, वसुंधरा सेक्टर-2, सेक्टर-15, सेक्टर-1 में एमिटी स्कूल के पास, सद्दीक नगर, सिहानी में सामुदायिक केंद्र के पास, नासिरपुर में रेलवे लाइन के पास, राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र, मोहननगर गैराज पर, भोपुरा के कुटी गांव में, हिंडर विहार में 100 फुटा रोड पर, संजय नगर एम ब्लाक, वैशाली सेक्टर-02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed