{"_id":"5950f3d24f1c1b7f2d8b4811","slug":"61498477522-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा-Cordination
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फजगन्नाथ रथयात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा रविवार को शाम इस्कॉन मंदिर राजनगर से धूमधाम से निकाली गई। यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों की पूजा की गई।
इसके बाद भक्तों ने फूलों की बारिश की। क्रेन से भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। भगवान की आरती हुई और उसके बाद भक्तों ने भगवान के रथ को रस्सी से खींचकर यात्रा की शुरुआत की।
रथयात्रा राजनगर से होते हुए संजयनगर सेक्टर-23 के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। इस बीच जगह-जगह पर रथयात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर में पहुंचने पर भगवान की आरती के बाद भंडारा हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राघव पंडित, मंदिर प्रबंधक सुरेश्वर प्रभु, अतुल गर्ग, महापौर अशु वर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप के अलावा सुंदर गोपाल दास, आदिकर्त्ता दास, वीके अग्रवाल, पंकज चावला व अमरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
रथयात्रा के दौरान राजनगर सेक्टर-10, हापुड़ चुंगी, एलएलटी कट और संजय नगर सेक्टर-23 में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। रथयात्रा की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।