फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   61 more villages will be included in GDA limits

Ghaziabad News: जीडीए की सीमा में शामिल होंगे 61 और गांव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
61 more villages will be included in GDA limits
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की सीमा में 61 गांव और शामिल किए जाएंगे। इसके प्रस्ताव पर मंगलवार को प्राधिकरण की 168वीं बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। मेरठ में प्राधिकरण के अध्यक्ष और मंडलायुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 14 में से 11 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


61 गांव में 32 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और 29 ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे के हैं। इनके शामिल होने पर जीडीए की सीमा में कुल 229 गांव हो जाएंगे। जीडीए के अफसरों का कहना है कि नए क्षेत्र जुड़ जाने से विकास कार्यों की रफ्तार को तेजी मिलेगी। सबसे बड़ा फायदा उद्योग लगाने के लिए जमीन मिल जाने का होगा। दोनों एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सुनियोजित विकास भी हो सकेगा। प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल नहीं होने का फायदा उठाते हुए काॅलोनाइजर इन इलाकों में तेजी से प्लाटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


चार गुना बढ़ा विकास क्षेत्र : जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि 2011 में विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में 168 गांव थे। करीब 14 साल बाद अब शहर के विस्तारीकरण के लिए 61 और गांवों को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया। 2021 की महायोजना में 15,554 हेक्टेयर क्षेत्र विकास के लिए प्रस्तावित था। महायोजना 2031 में क्षेत्रफल 60,282.12 हेक्टेयर है। 15 साल में चार गुना विकास क्षेत्र बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के गांव : नेकपुर सावितनगर, बिहंग, रेंवरा रावरी(रेवरी खेड़ा), हुसैनपुर, मानौली, भदौली, किशनचंदपुर पट्टी, मिलक चकरपुर, रोशनपुर सलेमाबाद पट्टी प्रताप, रोशनपुर सलेमाबाद पट्टी जीराम, अजबपुर मंगावली, काकड़ा, खरजीवनपुर, खीमावती, कादरनगर बुरारी, सुराना, अल्लाहपुर, शहजादपुर, सुठारी, रावली कलां, मिल्क रावली, खैराजपुर, रुहैलापुर, सुल्ताननगर छज्जूपुर, जलालपुर ढिंढार, अमरीपुर गढ़ी, बंदीपुर, ग्यासपुर, सुल्तानपुर, खुर्रमपुर।


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के गांव : किल्हौड़ा, भड़ौला, फरीदनगर, रघुनाथपुर, त्योड़ी तेरह बिस्वा, त्योड़ी सात विस्वा, चुड़ियाला, शकररपुर, मुरादाबाद, जैनुद्दीनपुर, तलहेटा, पलौता, भटजन अमराला, औरंगाबाद फजलगढ़, कासिमपुर, अमीरपुर बडायला, सुजानपुर मुहम्मदपुर, पट्टी,जहांगीरपुर, कलछीना, औरंगनगर किनापुर, गंगाराम पुर, मिसवापुर, भवानीपुर, नूरपुर, डिडावरी, समयपुर, करीमनगर कटियारा उफ आकलपुरी, निगरावठी और यूसुफपुर ईशापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed