फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   600 people ported their numbers to BSNL in nine days

Ghaziabad News: नौ दिन में 600 लोगों ने बीएसएनएल में कराया नंबर पोर्ट इन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
600 people ported their numbers to BSNL in nine days
गाजियाबाद। निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा प्रीपेड मोबाइल नंबर पर रिचार्ज शुल्क बढ़ाने के बाद मोबाइल उपभोक्ताओं का रुझान बीएसएनएल की ओर बढ़ा है। चार जुलाई से 12 जुलाई तक नौ दिनों में गाजियाबाद में 600 उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल में अपने नंबर को पोर्ट इन कराया है। भारतीय दूरसंचार निगम के एसडीई मार्केटिंग सुधांशु चौहान का कहना है कि 50-55 उपभोक्ता प्रतिदिन नंबर पोर्ट इन करा रहे हैं।
विज्ञापन

जून में मात्र 57 लोगों ने अपने नंबर को पोर्ट इन कराया था। इसके अलावा नया कनेक्शन लेने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। जून में जहां 1,100 लोगों ने कनेक्शन लिया था वहीं, जुलाई में महज 10 दिनों में 2,000 लोगों ने नया कनेक्शन लिया है। बीएसएनएल 249 रुपये में 45 दिन की वैधता प्रदान कर रहा है। इसके अलावा दो जीबी डाटा प्रतिदिन दे रहा है और असीमित कॉल की सुविधा प्रदान की जा रही है। निजी टेलीकाॅम कंपनियां 299 से 349 रुपये तक में प्लान दे रही हैं। यह प्लान 28 दिनों तक ही वैध है। वहीं, बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 249 रुपये में प्लान दे रही हैं। फोर जी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। आगे चलकर ये 5जी में अपग्रेड हो जाएंगे। अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में इंटरनेट स्पीड भी बेहतर है।
विज्ञापन


ऐसे कराएं पोर्ट इन
बीएसएनएल के वितरक गौरव सिंघल ने बताया कि नंबर पोर्ट इन कराने के लिए नजदीकी बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र या डिस्ट्रीब्यूटर की शॉप पर जाकर पोर्ट इन कराया जा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को 1900 नंबर पर PORT-मोबाइल नंबर लिखकर मैसेज करना होगा। कुछ ही देर में 1901 नंबर से कोड आ जाएगा। यह कोड सेवा केंद्र या शॉप पर दिखाना होगा और बायोमीट्रिक मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर अपना आधार नंबर बताना होगा। इसके अलावा कोई प्रमाणपत्र नहीं देना होगा। इसके बाद तीन से चार दिन के अंदर नंबर पोर्ट इन हो जाएगा। कम से कम 249 रुपये का प्लान लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद जिले में लग गए 40 से अधिक फोर जी टावर
बीएसएनएल के महाप्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि गाजियाबाद जिले में 40 से अधिक फोर जी टॉवर लग गए हैं। दुहाई, मोदीनगर, गढ़ में सेवाएं शुरू हो गई हैं। प्रथम चरण में गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस में 2,500 से अधिक 4जी टावर बीएसएनएल की ओर से लगवाए गए हैं। दूसरे चरण में इन जिलों में 5,000 हजार और टावर लगने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed