फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   60 thousand cheated by posing as CISF jawan

Ghaziabad News: सीआईएसएफ का जवान बन 60 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
60 thousand cheated by posing as CISF jawan
गाजियाबाद। विजयनगर के प्रताप विहार निवासी किशोरी लाल को कॉल करके साइबर ठगों ने 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी लाल ने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम संदीप बताया। उसने पहले उनसे पूजा कराने के बारे में पूछा। इसके बाद उसके साथी प्रमिल कुमार ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताया और बातों में उलझाकर उनसे 60 हजार रुपये ले लिए। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन

-------
चार लाख उधार लेकर हड़पने का आरोप
गाजियाबाद। कविनगर के शास्त्रीनगर निवासी जसवीर सिंह ने राज पर चार लाख रुपये उधार लेकर वापस न लौटाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उधार रुपये लेने के बाद तय समय में रुपये नहीं लौटाए। पुलिस से शिकायत की तो पुलिस के सामने समझौता करके 25 अप्रैल को लौटाने की बात की लेकिन तब भी रुपये नहीं दिए। ऐसे में जसवीर सिंह ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed