{"_id":"59272ba34f1c1bc643537201","slug":"60-slums-destroyed-by-plots","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 झुग्गियों को ध्वस्त कर खाली कराया प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 झुग्गियों को ध्वस्त कर खाली कराया प्लाट
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौशांबी के एक होटल के पास खाली प्लाॅट से बृहस्पतिवार दोपहर जीडीए टीम ने कार्रवाई कर झुग्गीवालों को हटा दिया। टीम ने प्लाट पर बनीं 60 झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। लोगों के विरोध के चलते दो थानों की पुलिस, दमकल और जीडीए की फोर्स मौके पर वहां तैनात रही। कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली।
जीडीए की टीम ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सुरक्षा के चलते लिंक रोड, इंदिरापुरम थाने की पुलिस समेत दमकल की टीम को मौके पर बुलाया गया। जेई अजित सिंह ने बताया कि पूर्व में भी जीडीए प्लाॅट से कब्जा हटवा चुका है।
विज्ञापन
कब्जे के चलते बैरिकेडिंग भी की हुई थी लेकिन लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अवैध रूप से झुग्गियां बना लीं। कई बार समझाने के बावजूद लोग नहीं हटे। सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि इसी के चलते झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण
डीएम के आदेश पर नगर पालिका ने बृहस्पतिवार दोपहर लोनी तिराहे से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। 20 मई को डीएम गाजियाबाद मिनिस्ती एस आवास विकास आवासीय योजना का निरीक्षण करने लोनी आई थीं।
लोनी तिराहे पर फैले अतिक्रमण को देखकर उन्होंने नगर पालिका ईओ डीके राय को अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे नगर पालिका की टीम लोनी तिराहे पर पहुंची। टीम ने लोनी तिराहे से दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बलराम नगर कालोनी तक और गाजियाबाद रोड सीओ आफिस तक फैले अतिक्रमण को हटवाया।