{"_id":"662c3913402f5077e20dd6a4","slug":"58-percent-people-voted-at-122-booths-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102668-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 122 बूथ पर 58 फीसदी लोगों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 122 बूथ पर 58 फीसदी लोगों ने किया मतदान
विज्ञापन
परिवार सहित मतदान करने पहुंचे वीके सिंह
मोदीनगर। बागपत लोकसभा क्षेत्र की मोदीनगर विधानसभा सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। युवाओं और महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। शुरुआती दो घंटे की सुस्ती के बाद मतदाताओं का उत्साह बढ़ा तो मतदान ने रफ्तार पकड़ी और तीन बजे तक बनाए रखी। इसके बाद फिर से धीमा मतदान हुआ। मोदीनगर में कुल 122 बूथ बनाए गए थे।
नगर के मुकाबले देहात के कस्बा फरीदनगर, कलछीना, त्यौड़ी और गोविंदपुरी के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मतदाताओं की कतार लगी रही। शासन-प्रशासन के लाख दावों के बावजूद मतदाता सूची से लोगों के नाम गायब मिले। मोदीनगर के पीएबएएस इंटर कॉलेज मतदान करने पहुंचे विनय अग्रवाल का नाम मतदाता सूची से गायब मिला। नाम कटने पर उन्होंने हंगामा किया। इसके अलावा विष्णु प्रकाश अग्रवाल और उनके परिवार के कई सदस्यों नाम मतदाता सूची से गायब मिले। वहीं कस्बा निवाड़ी में भाजपा के टिकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके प्रदीप त्यागी और उनके परिवार का नाम भी मतदाता सूची से गायब मिला। इसके अलावा फरीदनगर, भोजपुर, पतला में भी लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। नाम कटने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके।
मतदान का ग्राफ
9 बजे तक 10.50 फीसदी
11 बजे 24.45 फीसदी
एक बजे 36.25 फीसदी
तीन बजे 46.19 फीसदी
शाम पांच बजे तक 55.74
छह बजे तक 58 फीसदी