{"_id":"67df0dc4c9096757440cee69","slug":"535-lakh-rupees-cheated-by-investing-in-telegram-task-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-597121-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टेलीग्राम टास्क में निवेश कराकर 5.35 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टेलीग्राम टास्क में निवेश कराकर 5.35 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंद्रापुरम के वीथ्रीएस इंद्रलोक सोसायटी निवासी हीनू चौधरी को टेलीग्राम टास्क में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 5.33 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने छह अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की। साइबर ठगों ने अतिरिक्त रुपये जमा करने पर ग्रुप निष्क्रिय कर दिया। पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हीनू चौधरी ने बताया कि 21 फरवरी को उनके मोबाइल पर पूजा शर्मा नाम की महिला ने एक लिंक भेजा। इसमें बिलिंग डिजिटल कंपनी से गूगल मैप में रेटिंग और रिव्यू के टास्क दिए गए। टास्क पूरे करने पर उनके पीटीएम पर 150 रुपये भेजे गए। पूजा शर्मा ने हीमू चौधरी को टेलीग्राम टास्क के जरिए घर बैठे मोटी कमाई का झांसा दिया। पीड़िता ने भेजे गए लिंक पर तमाम डिटेल अपलोड कर टेलीग्राम टास्क में अलग-अलग बैंक खातों में पांच लाख 33 हजार 570 रुपये निवेश किए। इसके बाद साइबर ठगों ने अतिरिक्त रुपये जमा करने की बात कही। विरोध करने पर साइबर ठगों ने हीमू चौधरी को ग्रुप से हटा दिया। पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ तो साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।