फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ध्वस्तीकरण का नया प्लान तैयार, हर जोन में दो-दो कार्रवाई तय

ध्वस्तीकरण का नया प्लान तैयार, हर जोन में दो-दो कार्रवाई तय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण का नया प्लान तैयार, हर जोन में दो-दो कार्रवाई तय
ध्वस्तीकरण का नया प्लान तैयार, हर जोन में दो-दो कार्रवाई तय
विज्ञापन


गाजियाबाद। जीडीए ने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण अभियान में तेजी लाने पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने अभियान की मार्च माह की नई कार्ययोजना तैयार की है। अभियान के तहत प्रतिदिन एक और माह में हर जोन में दो-दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। अभियान की अधिकारियों की ओर से नियमित समीक्षा की जाएगी।
बीते साल मिसलगढ़ी के आकाशनगर में बहुमंजिला अवैध निर्माणाधीन इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत के साथ नौ लोग घायल हो गए थे। घटना के दो माह तक तो जीडीए का ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान तेज गति से जारी रहा। लेकिन मामला ठंडा होते ही सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान की कार्रवाई सुस्त पड़ गई। बीते दिनों जीडीए उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में इसे लेकर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही नई कार्ययोजना बनाकर अभियान को तेज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्राधिकरण अधिकारियों ने नई कार्ययोजना बनाकर मंगलवार से अभियान की शुरुआत करने का फैसला लिया है। अभियान की शुरुआत जोन-एक से होगी। ऐसे ही 28 मार्च तक जोनवार अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। दूसरी ओर अभियंत्रण अनुभाग के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जोन-एक से होगी ध्वस्तीकरण अभियान की शुरुआत
जीडीए के मार्च माह के ध्वस्तीकरण अभियान की शुरुआत मंगलवार को जोन-एक से होगी। इसके बाद छह मार्च को जोन-दो व सात मार्च को जोन-तीन में कार्रवाई होगी। फिर 11 मार्च को जोन-चार, 12 मार्च को जोन-पांच, 13 मार्च को जोन-छह और 15 मार्च को जोन-सात में ध्वस्तीकरण अभियान चलेगा। फिर 18 मार्च को जोन-8, 19 मार्च को जोन-एक, 25 मार्च को जोन-2, 26 मार्च को जोन-तीन, 27 मार्च को जोन-चार और 28 मार्च को प्रवर्तन जोन-5 की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की मार्च माह की कार्ययोजना पर मंगलवार से काम शुरू होगा। एक दिन में एक जोन में अभियान चलेगा। अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed