{"_id":"5ae701ff4f1c1b56098b7455","slug":"51525088767-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने कार में बंधक बना कारोबारी से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देने के बहाने कार में बंधक बना कारोबारी से लूट
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देने के बहाने कार में बंधक बना कारोबारी से लूट
साहिबाबाद। मोहननगर चौराहे से शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने मेरठ के एक कपड़ा कारोबारी को लिफ्ट देने के बहाने बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाशों ने उस्तरे से गले और तमंचे से सिर पर हमला कर कारोबारी को घायल कर दिया। राजनगर एक्सटेंशन के पास कारोबारी बदमाश के हाथ में काटकर कार से कूद गए। घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मेरठ के मवाना में मोहम्मद परवेज परिवार के साथ रहते हैं। उनका मवाना में ही कपड़े का कारोबार है। मोहम्मद परवेज के भाई जावेद ने बताया कि गाजियाबाद में उनके एक रिश्तेदार रहते हैं। शनिवार को परवेज रिश्तेदार के घर आए थे। रात करीब 11 बजे साहिबाबाद से मवाना जाने के लिए निकले। मोहन नगर चौराहे पर पहुुंचने के बाद बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार उनके सामने आकर रुकी। कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें मेरठ जाने की आवाज लगाई। युवकों के कहने पर वह कार में बैठ गए। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें चाकू की नोक पर कार में बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने उनकी जेब से 16 हजार रुपये, घड़ी और मोबाइल लूट लिए। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उस्तरे से गले और तमंचे से सिर पर हमला कर दिया। तभी उन्होंने दांत से एक बदमाश का हाथ काट लिया। बदमाश के हाथ से चाकू नीचे गिरते ही वह चलती कार का दरवाजा खोल राजनगर एक्सटेंशन के पास नीचे कूद गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद वह एक ऑटो चालक की मदद से अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचे और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया। जावेद ने रविवार को साहिबाबाद थाने में मामले की शिकायत दी। सीऱ्ओ साहिबाबाद राकेश मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
हत्या करने की कोशिश, गले पर आठ टांके आए
पीड़ित के भाई जावेद ने बताया कि बदमाश उनके भाई की हत्या करने की कोशिश कर थे। पहले बदमाशों ने उस्तरे से गले पर हमला किया। इसके बाद बिजली के तार से गला घोंटने की भी कोशिश की। उन्हें लगा कि शहर से बाहर निकलते ही बदमाश उनकी हत्या कर कहीं फेंक देंगे। इसी वजह से उन्होंने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जावेद ने बताया कि उनके भाई के गले में आठ टांके आए हैं।
विज्ञापन
कार में घुमाते रहे, नहीं दिखी पुलिस
मोहननगर चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन की दूरी करीब आठ किमी है। बदमाश व्यापारी को मोहन नगर चौराहे से कार में बंधक बनाकर राजनगर एक्सटेंशन तक ले गए। इस दौरान रास्ते में कहीं पुलिस नहीं दिखी और ना ही कार की कही जांच की गई।