ईडी की अदालत में फूट फूटकर रोये आजम खां: जज के सामने हाथ जोड़कर बोले- बदले की भावना से सब कुछ खत्म हो गया
आजम खां ने विशेष न्यायाधीश अवनीश कुमार पांडेय के सामने हाथ जोड़े। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से सब कुछ खत्म हो गया है। अदालत में पेश होते समय उन्होंने यह भी कहा था कि अब बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं है।
विस्तार
ईडी कोर्ट में पेशी के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खां भावुक हो गए। वह अदालत में फूट-फूटकर रोने लगे। अदालत ने ईडी की कस्टडी रिमांड खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।
'बदले की भावना से सब कुछ खत्म हो गया'
आजम खां ने विशेष न्यायाधीश अवनीश कुमार पांडेय के सामने हाथ जोड़े। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से सब कुछ खत्म हो गया है। अदालत में पेश होते समय उन्होंने यह भी कहा था कि अब बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। यह पेशी गाजियाबाद स्थित ईडी की विशेष अदालत में हुई। शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद हुई।
अधिवक्ता का पक्ष
आजम खां के अधिवक्ता और पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता महेश यादव ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आजम खां के खाते में एक भी पैसे का हेरफेर नहीं हुआ है। यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से यह कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी को आजम खां से पूछताछ करनी थी। इसके लिए बी-वारंट लेकर पहले भी पूछताछ की जा सकती थी।
ईडी पर आरोप और कानूनी चुनौती
महेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय केंद्र और प्रदेश सरकार के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। ईडी की इस कार्रवाई के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कानूनी चुनौती दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.