फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   50 thousand Shiva devotees and Minister Narendra Kashyap perform Jalabhishek in Dudheshwar Nath temple

महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय: दूधेश्वर नाथ मंंदिर में मंत्री से लेकर शिवभक्तों तक का लगा तांता, देखें Video

Fri, 08 Mar 2024 05:03 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 05:03 PM IST
सार

गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में 50 हजार शिवभक्तों और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्य ने जलाभिषेक किया है। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।

विज्ञापन
50 thousand Shiva devotees and Minister Narendra Kashyap perform Jalabhishek in Dudheshwar Nath temple
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने भगवान भोले का किया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के प्राचीन शिव  मंदिर दूधेश्वर नाथ में देर रात शुरू हुए जलाभिषेक का सिलसिला पूरे दिन चला। दोपहर तीन बजे तक करीब 50 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। शहर के अन्य  शिव मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की लाइन लगी रही। 

विज्ञापन


दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में बृहस्पतिवार रात 12:00 बजे से भक्तों की लाइन लग गई। भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में और बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जस्सीपुरा मोड से मंदिर तक बैरिकेडिंग बनाई गई महिलाओं और पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए। गौशाला फाटक की तरफ से आने वाले भक्तों को जैसी पुरा मॉड आकर बैरिकेडिंग के अंदर से प्रवेश दिया गया। जिला एमएमजी अस्पताल के सामने थे रिकॉर्डिंग लगाई गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पास होने की कामना लेकर सड़क पर लेटते हुए मंदिर पहुंचे बच्चे
इम्तिहान में पास होने की कामना के साथ 14 वर्षीय शिवम पुराने बस अड्डे से सड़क पर लेटे हुए मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा इम्तिहान में पास हो जाऊं यही कामना लेकर मंदिर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जा रहा हूं। वहीं, जस्सिपुरा मोड़ से 10 साल के राजा पढ़ाई में तेज होने की कामना के साथ सड़क पर लेटे हुए मंदिर पहुंचे। 

राज्यमंत्री ने किया जलाभिषेक
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप महाशिवरात्रि पर भगवान दूधेश्वर नाथ मंदिर जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर के महंत नारायण गिरी ने विधानसभा से पूजन कराया। मंत्र ने बताया कि शिव महाशिवरात्रि का महत्व आज पूरे दिन है। दर्शन करने वाले शिव भक्तों की संख्या एक लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed