{"_id":"65aeeffee2080e242f0fd9c6","slug":"50-thousand-people-did-not-get-ganga-water-in-karkar-model-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1005-5923-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कड़कड़ मॉडल में 50 हजार लोगों को नहीं मिला गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कड़कड़ मॉडल में 50 हजार लोगों को नहीं मिला गंगाजल
विज्ञापन
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल में सोमवार को भी 50 हजार से ज्यादा लोगों को गंगाजल नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनकर नाराजगी भी जताई। दो दिन से इलाके में पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को अन्य विकल्प से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि गांव में एक समय सुबह को गंगाजल की आपूर्ति होती है। रविवार को भी लोगों को गंगाजल नहीं मिला था। यही हाल सोमवार को भी रहा। सुबह को पानी नहीं आने पर निगम अधिकारियों को फोन किया गया तो जलकल अधिकारियों ने फोन ही नहीं उठाया। इस कारण इलाके में टैंकर से भी पानी भेजने की व्यवस्था नहीं हो सकी। वहीं लोगों ने सरकारी हैंडपंप खराब होने पर नाराजगी जताई।