फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   50 Delhi-based companies had tied up with a fake firm; information about the fake firm was found on mobile phones

Ghaziabad News: दिल्ली की 50 कंपनियों ने किया था बोगस फर्म से गठजोड़, मोबाइल में सेकंडो फर्मी फर्म की जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
50 Delhi-based companies had tied up with a fake firm; information about the fake firm was found on mobile phones
गाजियाबाद। फर्जीवाड़ा कर कंपनी तैयार करने के बाद जीएसटी चोरी के मामले में दिल्ली की 50 कंपनियों के नाम सामने आए हैं। 9 जनवरी को 100 करोड़ रुपये फ्राॅड मामले में एसटीएफ ने दिल्ली के हरदीप समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनके पास से बरामद मोबाइल से यह जानकारी पुलिस को मिली है। साथ ही इन फर्म को फर्जी इनवाइस देने वाली सेकंडो फर्म के नाम भी पुलिस को मिले हैं। वहीं जीएसटी चोरी से जुड़े मामलों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि इस मामले में दर्ज हुए मामलों के आधार पर संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई, इसमें उनसे केस के संबंध में सभी डिटेल मांगी गई है। इसमें अब तक सामने आई फर्म की पूरी लिस्ट देने के लिए कहा है। मामले में अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


200 से करोड़ से अधिक के फ्रॉड का अंदेशा

पुलिस के मोबाइल को चेक करने पर सामने आया है कि आरोपियों की सांठगांठ कई फर्म के साथ है। मोबाइल में फर्म के साथ सैकंडों इनवाइस मिले हैं। इसमें 13 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की फर्जी इनवाइस हैं। ऐसे में अंदेशा है कि इस मामले में फ्राॅड की राशि 200 करोड़ रुपये अधिक की हो सकती है। इस मामले में अब स्थानीय स्तर पर कार्रवाई कर इन कंपनियों से जानकारी ली जाएगी। साथ ही सत्यापन के बाद इन फर्म पर भी कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ के जीएसटी के बड़े मामलों में कार्रवाई के बाद प्रदेश में जीएसटी विभाग ने 350 से अधिक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। गाजियाबाद दर्ज कराए कुछ मामलों में आरोपियों की माैत तक हो चुकी है।
विज्ञापन



सीजीएसटी इंस्पेक्टर से बातचीत के भी मिले सबूत

जानकारी के अनुसार इस मामले में कार्रवाई के बाद इस मामले में दिल्ली में तैनात सीजीएसटी के इंस्पेक्टर को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर अपने पद का गलत लाभ लेते हुए कार्रवाई के बाद बंद हुई हरदीप और उसके साथियों की फर्म को शुरू किया था। इनसे बाद में फर्जीवाड़ा किया गया। जानकारी के अनुसार जांच के दाैरान आरोपियों के मोबाइल पर इंस्पेक्टर के साथ हुई चैटिंग की जानकारी मिली है। इस मामले में विभाग को जानकारी दी गई है। साथ ही इंस्पेक्टर की मिलीभगत के संबंध में अन्य जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीजीएसटी और एसजीएसटी में कर्मचारियों पर नजर

सूत्रों से मिली जीएसटी में हुए फर्जीवाड़े के बाद विभाग के अपने ही कर्मचारियों पर नजर है। यहां कुछ कर्मचारियों को सस्पेंड करने के साथ साथ कुछ कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी दी गई है। साथ ही हाल में सामने आई गड़बड़ी के मामले में उसकी फाइल से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed