{"_id":"64330da938629100df04d394","slug":"48-corona-patients-found-in-one-day-after-eight-months-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-75120-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आठ महीने बाद एक दिन में मिले कोरोना के 48 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आठ महीने बाद एक दिन में मिले कोरोना के 48 मरीज
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना के संक्रमण ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को 48 मरीज मिले हैं। ऐसा आठ महीने बाद हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में मरीज एक ही दिन में मिले हों। इससे पहले अगस्त - 2022 में 49 मिले थे। नए मरीजों में चार बच्चे और सात किशोर शामिल हैं।
राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीजों में सर्दी-बुखार और खांसी जैसे सामान्य लक्षण हैं लेकिन चिंता की बात यह भी है कि कुछ में तेजी से सांस फूलने और ऑक्सीजन का स्तर काफी घट जाने जैसी परेशानी भी मिली है। आठ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 145 पर जा पहुंची है।
पहली, दूसरी और तीसरी लहर में मरीजों की सबसे बड़ी संख्या दिल्ली से नजदीक के इलाके इंदिापुरम, वैशाली, वसुंधरा और कोशांबी में रही, जबकि इस बार राजनगर, कविनगर, कैला भट्ठा और शास्त्रीनगर में ज्यादा संक्रमण मिल रहा है। रविवार को मिले मरीजों में 20 ट्रांस हिंडन क्षेत्र के हैं, जबकि 28 शहर के बाकी हिस्से में मिले हैं।
विज्ञापन
एमएमजी के जांच केंद्र पर लटका ताला
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसके बावजूद सिर्फ उन्हीं लोगों की जांच की जा रही है जो स्वयं केंद्र पर जाकर जांच करा लेते हैं। शनिवार को 763 लोगों ने आरटी-पीसीआर जांच कराई थी, जबकि 468 लोगों ने एंटीजन जांच कराई। रविवार को एमएमजी अस्पताल स्थित कोरोना जांच केंद्र पर ताला बंद था, जांच करने वाला स्टाफ मौजूद था। स्टाफ का कहना था कि जिसके पास सेंटर की चाभी है, वह कहीं चला गया है। इस कारण केंद्र नहीं खुला। आरटीपीसीआर लैब में स्टाफ मौजूद था। दो बजे तक भी डॉक्टर लैब में जांच के लिए नहीं पहुंचे थे।
मॉक ड्रिल के लिए आज वीडियो कांफ्रेंसिंग
सभी कोरोना अस्पतालों में मॉकडि्रल करने से पहले आज (सोमवार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अधिकारियों से तैयारी की समीक्षा करेंगे। मॉक ड्रिल के लिए शासन स्तर से सभी जिलों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जा चुके हैं। गाजियाबाद के लिए नोडल अधिकारी पूर्व सीएमओ मौजूद अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनके गुप्ता को नामित किया गया है।
आयुर्वेद विभाग ने शुरू किया दवाइयों का वितरण
जिले के सभी आयुर्वेद अस्पतालों पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं का वितरण शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कोरोना किट की दवाओं का मांग पत्र शासन को भेज दिया गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राना ने बताया कि विभाग के पास कोरोना किट की कमी है, इसलिए शासन से मांग की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में आयुर्वेद विभाग के 27 अस्पताल हैं। सभी केंद्रों पर आयुष काढ़ा, संशमनी वटी, अणु तेल, अगस्तय हरितिका और आयुष-64 टेबलेट का वितरण शुरू कर दिया गया है। डॉ. राना ने बताया कि आयुष काढ़ा और संशमनी वटी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती हैं। इनके नियमित उपयोग से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
जांच बढ़ाने के निर्देश
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि शासन स्तर से जारी की गई गाइडलाइन सभी अस्पतालों को भेज दी गई है। जांच बढ़ाने का निर्देश सर्विलांस अधिकारी को दिया गया है।