फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   47 green trees cut down in posh colony, remains burnt

Ghaziabad News: पाॅश काॅलोनी में काटे 47 हरे पेड़, जला दिए अवशेष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
47 green trees cut down in posh colony, remains burnt
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित नगर की पाॅश काॅलोनी समीर विहार में 47 हरे पेड़ काट दिए गए। इनकी लकड़ी को वाहनों में लादकर ले जाया गया और अवशेष को जला दिया गया। इतना सब कुछ होता रहा और वन विभाग के अफसरों का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं हो पाई। दो दिन पहले के इस मामले में अफसर हरकत में तब आए जब अवशेष जलाए जाने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा संजीव कुमार की ओर से रविवार को मोदीनगर थाने में तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने मोदी रबड़ फैक्टरी के एस्टेट मैनेजर राजकुमार बहल निवासी पल्लवपुरम, मेरठ और लखविंदर सिंह उर्फ आशु चौधरी जूनियर एस्टेट मैनेजर निवासी मोदीपोन कॉलोनी, मोदीनगर के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। हालांकि, कार्रवाई के नाम पर देर रात तक किसी आरोपी से पूछताछ तक नहीं की गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर, वन दरोगा ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। वहां पेड़ों के जलाए गए अवशेष की राख पड़ी थी। काटे गए पेड़ों की गिनती की गई तो संख्या 47 निकली। इनमें पीपल के 30, नीम के सात, बरगद के दो और आठ अन्य पेड़ थे। सभी पेड़ काॅलोनी के क्लब के पास की जगह पर लगे थे। कुछ पेड़ों के अवशेष बचे रह गए हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिलीभगत के बिना संभव नहीं

(सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया)
वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सतीश कुमार ने लिखा है, प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। संदीप भसीन ने टिप्पणी की, सिस्टम से कोई पंगा नहीं लेगा। मनीष कुमार ने लिखा, यह क्षमा योग्य नहीं है। कुमार अशोक ने प्रतिक्रिया दी, पेड़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। गौरव चौहान ने लिखा, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed