{"_id":"6988d87b398f18eb3807e8da","slug":"42-banned-cartridges-recovered-from-ex-servicemans-house-case-registered-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-819326-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पूर्व सैनिक के घर से मिले प्रतिबंधित 42 कारतूस, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पूर्व सैनिक के घर से मिले प्रतिबंधित 42 कारतूस, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। एक पूर्व सैनिक के घर से पुलिस ने 42 प्रतिबंधित कारतूस बरामद की हैं। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पूर्व सैनिक की घर पर छापा मारकर ये कारतूस बरामद की हैं।
राधाकुंज कॉलोनी में पूर्व सैनिक आदेश कुमार अपनी पत्नी कविता व बच्चों के साथ रहते हैं। वह सन 2009 में सेना से सेवानिवृत हो गए थे। इसके बाद चार साल तक डिफेंस सिक्योरिटी कोर में रहे। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। आदेश कुमार 14 नवंबर 2025 को बिना बताए अपने घर से चले गये थे, जो वापस घर नहीं आये हैं। वह अपनी बहन के घर गांव चौबला थाना जानी मेरठ में रहते हैं।
5 फरवरी को पत्नी कविता ने अपने पति आदेश का बॉक्स चेक किया। इसमें सरकारी उपयोग में लाए जाने वाला विस्फोटक जखीरा अवैध तरीके से रखा पाया गया, कविता द्वारा इसकी जानकारी पहले जिला सैनिक बोर्ड गाजियाबाद व जाट रेजिमेंट सेन्टर बरेली में जाकर दी गई। जाट रेजिमेंट सेंटर ने आवेदिका को स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा।
विज्ञापन
शनिवार रात को पुलिस ने पूर्व सैनिक के घर पर छापा मारा। छापे में 7.62 एमएम के 35, 9 एमएम के पांच व 12 एमएम के दो कारतूस बरामद हुए। साथ ही 5.56 एमएम के कारतूस का एक खोखा भी मिला है। सभी कारतूस पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। महिला ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।