{"_id":"5aa436ea4f1c1bb7758b4b2e","slug":"41520711402-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम देश के लिए बड़ी चुनौती: राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम देश के लिए बड़ी चुनौती: राजनाथ सिंह
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर क्राइम देश के लिए बड़ी चुनौती : राजनाथ सिंह
साहिबाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2022 तक सीआईएसएफ को पूरी तरह से अत्याधुनिक होना पड़ेगा। तेजी से हो रहे विकास के चलते साइबर क्राइम देश के लिए बड़ा खतरा बन रहा है। इससे निपटने के लिए सरकार, उद्योग व अन्य संस्थानों को साइबर सिक्योरिटी प्लान तैयार करना चाहिए। सिंह ने बल में 33 फीसदी महिला आरक्षण की भी पुरजोर वकालत की। केंद्रीय गृहमंत्री ने शनिवार को इंदिरापुरम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पांचवीं रिजर्व बटालियन के 49वें स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। साइबर अपराधी मेट्रो, एयरपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियों सरीखे विभिन्न कार्यालयों की साइट हैक करके अपराधों को अंज़ाम दे रहे हैं। ऐसे में इससे निपटने के लिए साइबर सिक्योरिटी प्लान तैयार करना होगा। सीआईएसएफ को भी अपने साइबर सिक्योरिटी प्लान को और ज्यादा प्रभावी बनाने पर जुटना होगा। गृहमंत्री ने बताया कि कुछ माह पहले गृह मंत्रालय में भी एक खास विभाग बनाया गया है, जो केवल साइबर क्राइम की चुनौती से निपटने और इस संबंध में नीतियां निर्धारित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा। इस मौके पर सीआईएसएफ के जवानों समेत 36 अफसरों को उनकी सेवाओं के लिए विभिन्न मेडल से नवाजा गया।