{"_id":"59aa9aec4f1c1be9278b4dea","slug":"41504353004-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार चेत जाती तो नहीं होता हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार चेत जाती तो नहीं होता हादसा
Updated Sat, 02 Sep 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार चेत जाती तो नहीं होता हादसा
अगर दिल्ली सरकार चेत जाती तो गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ ढहने से हादसा नहीं होता। गाजियाबाद में कौशांबी के रेजिडेंट्स ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ को लेकर दायर की है। जिस पर सुनवाई के दौरान एनजीटी ने दिल्ली सरकार को चेताया था, लेकिन इस पर ध्यान ही नहीं दिया गया।
कौशांबी अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग करते हुए एनजीटी में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में कचरे की ऊंचाई करीब 50 मीटर तक पहुंच गई है, जिससे कचरे का पहाड़ बन गया। इसके साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और प्रदूषण बढ़ रहा है। आसपास की कालोनियों को दिक्कत हो रही है। याचिकाकर्ता व कारवा के अध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि अगस्त 2015 में एनजीटी में याचिका दायर की गई थी। बीती आठ अगस्त को सुनवाई में एनजीटी ने दिल्ली सरकार को इस कूड़े के ढेर को हटाने व इसका इस्तेमाल हाइवे की रोड निर्माण में करने का निर्देश दिया था, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।