फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सरकार चेत जाती तो नहीं होता हादसा

सरकार चेत जाती तो नहीं होता हादसा

Sat, 02 Sep 2017 05:23 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
सरकार चेत जाती तो नहीं होता हादसा
सरकार चेत जाती तो नहीं होता हादसा
विज्ञापन

अगर दिल्ली सरकार चेत जाती तो गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ ढहने से हादसा नहीं होता। गाजियाबाद में कौशांबी के रेजिडेंट्स ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ को लेकर दायर की है। जिस पर सुनवाई के दौरान एनजीटी ने दिल्ली सरकार को चेताया था, लेकिन इस पर ध्यान ही नहीं दिया गया।

कौशांबी अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग करते हुए एनजीटी में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में कचरे की ऊंचाई करीब 50 मीटर तक पहुंच गई है, जिससे कचरे का पहाड़ बन गया। इसके साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और प्रदूषण बढ़ रहा है। आसपास की कालोनियों को दिक्कत हो रही है। याचिकाकर्ता व कारवा के अध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि अगस्त 2015 में एनजीटी में याचिका दायर की गई थी। बीती आठ अगस्त को सुनवाई में एनजीटी ने दिल्ली सरकार को इस कूड़े के ढेर को हटाने व इसका इस्तेमाल हाइवे की रोड निर्माण में करने का निर्देश दिया था, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed