फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   38 thousand rupees withdrawn from woman's stolen phone

Ghaziabad News: महिला के चोरी हुए फोन से 38 हजार रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
38 thousand rupees withdrawn from woman's stolen phone
लोनी। आयशा पत्नी फुरकान निवासी लोनी तिराहा गाजियाबाद मार्ग ने बताया कि वह सामान लेकर घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी, तभी उनका कुछ सामान नीचे गिर गया। सामान को उठाने के लिए उन्होंने अपना फोन डिवाइडर पर रख दिया। उन्होंने सामान उठाया और अपना फोन देखने लगी। लेकिन फोन वहां नहीं था। इसके बाद उनके फोन पर चल रहे एप के माध्यम से खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए गए। दूसरे मोबाइल पर उन्हें रकम निकाले जाने का मैसेज आने पर मामले की जानकारी हुई। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि किस खाते में रकम गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed