{"_id":"66049ea046d843a3380f4cb4","slug":"370-removed-from-the-country-with-the-power-of-one-vote-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-340960-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक वोट की ताकत से देश से हटा 370","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक वोट की ताकत से देश से हटा 370
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि एक वोट देश की तकदीर कैसे बदल सकता है, यह कश्मीर में दिखाई दिया। लोगों के एक-एक वोट की ताकत से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई। यह कोई और राजनीतिक पार्टी नहीं कर सकती थी। उन्होंने कहा कि केवल 370 ही नहीं हटी, देश में आतंकवाद और उग्रवाद के ताबूत में अंतिम कील भी ठोक दी गई। यह एक बड़ा संदेश है कि भारत में अब आतंकवाद और उग्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा बलों के जवानों पर अब पत्थरबाजी नहीं होती, बल्कि लोकतंत्र की बहारें अब कश्मीर के अंदर खिलती हुई दिखाई दे रही हैं। जम्मू-कश्मीर भी शेष भारत का हिस्सा उसी तरह है जैसे देश का कोई अन्य भाग है। पूर्वाेत्तर के राज्यों में भी कोई उग्रवाद नहीं है। एक वोट ने पूर्वाेंत्तर भारत को अपने साथ जोड़ दिया है। आपका एक वोट आपके जीवन में बेहतरी ला सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग हमेशा बात करता था कि जीवन की सुगमता होनी चाहिए। उसमें सुरक्षा हो, बेहतर वातावरण हो, अच्छी कनेक्टिविटी हो, शिक्षा और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मोदी मतलब 12 करोड़ अन्नदाताओं को किसान सम्मान निधि देने वाला, 10 करोड़ गरीबों के घर में उज्ज्वला योजना का सिलिंडर पहुंचाने वाला, 2.5 करोड़ घरों में बिजली के निशुल्क कनेक्शन उपलब्ध कराने वाला, 60 करोड़ लोगों को फ्री में स्वास्थ्य कार्ड देने वाला, 50 लाख स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देने वाला। समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान की गारंटी और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के संकल्पवान व्यक्ति का नाम मोदी है। उनके इस सपने को हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा।
व्यवस्था के तहत कटा वीके सिंह का टिकट
टिकट कटने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद वीके सिंह के 10 साल के कार्यकाल की सराहना करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद को हमने बदलते हुए देखा है। सांसद वीके सिंह के नेतृत्व में सरकार का एक-एक कार्यक्रम आगे बढ़ा है। परिवर्तन एक व्यवस्था का हिस्सा है और उसी व्यवस्था के अंतर्गत पूर्व में राज्यमंत्री रह चुके अतुल गर्ग को गाजियाबाद से प्रत्याशी बनाया गया है।
अब कोई गाजियाबाद छोड़ना नहीं चाहता
पहले कोई गाजियाबाद आना नहीं चाहता था, आज छोड़ना नहीं चाहता है। यहां हिंडन एयरपोर्ट है और पास में ही जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। जेवर को रैपिड रेल और मेट्रो से जोड़ेंगे। गंगा एक्सप्रेस वे बनने पर सात से आठ घंटे में लोग प्रयागराज बन जाएंगे। 2014 से पहले देश में और 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में इस प्रकार का माहौल नहीं था। यही गाजियाबाद था। 1998 में मैं सांसद था, गाजियाबाद आने में हम हिचकते थे। गाजियाबाद अपराध और गंदगी के लिए चर्चित था। आज गाजियाबाद स्मार्ट सिटी में नंबर वन है। पुलिस रिफॉर्म का भी सबसे अच्छा उदाहरण बन गया है। पहले प्रदेश में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था, अब नहीं लगता है।