फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   37 lakh rupees borrowed to open a firm were swindled

Ghaziabad News: फर्म खोलने के लिए उधार लिए 37 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
37 lakh rupees borrowed to open a firm were swindled
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की नवयुग मार्केट में रहने वाले शिखर सक्सेना ने सोरिश इंटरप्राइजेज कंपनी और उसके निदेशक निखिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि छह वर्ष पूर्व लिए गए लाखों रुपये वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी गई है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित शिखर सक्सेना के मुताबिक वह भवन निर्माण का व्यवसाय करते हैं। उनकी दोस्ती लोहा मंडी निवासी निखिल कुमार अग्रवाल से थी और व्यापारिक संबंध भी थे। वर्षों से लेनदेन और व्यापार होने के चलते एक दूसरे पर विश्वास भी रखते थे। बताया कि वर्ष 2019 में निखिल अग्रवाल ने उनसे अलग-अलग माह में 35 लाख रुपये नई फर्म खोलने के लिए उधार लिए। साथ ही इसमें होने वाले मुनाफे का झांसा भी दिया। आरोप है कि कोरोना काल में फर्म में घाटा होने की बात कहकर रुपये लौटाने के लिए समय मांगा। आरोप है कि कई बार तकादा करने पर उन्हें निखिल ने 12.50 लाख रुपये के चेक दिए जो बाउंस हो गए। पीड़ित का आरोप है कि कई बार बैठक और समझौता होने के बाद भी आरोपी ने उनके रुपये नहीं लौटाए। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी निखिल अग्रवाल और उनकी फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article