फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   32.42 lakh rupees were cheated from two people on the pretext of review and share trading

Ghaziabad News: रिव्यू और शेयर ट्रेडिंग का झांसा दे दो लोगों से ठगे 32.42 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
32.42 lakh rupees were cheated from two people on the pretext of review and share trading
गाजियाबाद। टेलीग्राम पर रिव्यू करके मोटी कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी निवासी रवीश कुमार को 25.27 लाख की चपत लगा दी। इसके अलावा प्रताप विहार के आशीष कुमार से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 7.15 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने दोनों से 15 बार में छह खातों में रकम ट्रांसफर कराई। दोनों ने ठगी का अहसास होने पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रवीश कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें टेलीग्राम पर रिव्यू कर मोटी कमाई होने की बात लिखी थी। मैसेज में दिए नंबर पर बात करने के बाद साइबर ठगों ने उनको एक ग्रुप में जोड़ दिया। शुरुआत में रिव्यू करने पर उनके खाते में 1400 रुपये भेजे गए। फिर उनको बताया कि यदि वह इसमें कुछ धनराशि निवेश करें तो मोटी कमाई होगी। लालच में आकर उन्होंने नौ बार में तीन खातों में 25.27 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी। जब उन्होंने राशि निकालनी चाही तो ठगों ने और निवेश की बात कही। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

वहीं, आशीष कुमार ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं। उन्होंने यूट्यूब पर शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा होने के लिए टिप्स देखे थे। वहीं से उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने का सुझाव दिया गया। उन्होंने ग्रुप ज्वाइन कर लिया। ठगों की बातों में आकर उन्होंने छह खातों में तीन बार में 7.15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनके पास फोन आया। कहा कि उनके खाते में ज्यादा शेयर खरीदे गए हैं और उनको नौ लाख रुपये जमा करने होंगे। जब उन्होंने पैसा लौटाने को कहा तो सही से बात नहीं की गई। इसके बाद शातिरों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम गई है, उन्हें फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह किसी के बहकावे में न आएं। - सच्चिदानंद, एडीसीपी क्राइम


जीडीए में फ्लैट दिलाने के नाम पर 70 हजार ठगे
कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुरा निवासी बबीता ने बताया कि उनके पिता को फ्लैट की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने हरीश शर्मा व अनूप से संपर्क किया। बुकिंग कराने के लिए उनके पिता से पहले 60 हजार और फिर दो बार में पांच पांच हजार रुपये भी ले लिए। आरोपी जीडीए की एक रसीद भी उनको देकर गए। जिससे उनको विश्वास हो गया। दोनों लोगों ने उनसे 60 हजार रुपये और मांगे। लेकिन वह सच्चाई जानने के लिए जीडीए कार्यालय चली गईं। वहां पता चला कि जीडीए में उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है और जो रसीद उनको दी गई है, वह फर्जी हैं। इसके बाद उन्होंने रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी धमकी देने लगे। मामले में उन्होंने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed