फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   32,000 passengers traveled by Namo Bharat train in a day, record broken

Ghaziabad News: नमो भारत ट्रेन से एक दिन में 32,000 यात्रियों ने किया सफर, टूटा रिकॉर्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
32,000 passengers traveled by Namo Bharat train in a day, record broken
गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर सोमवार को नमो भारत ट्रेन से 32,000 यात्रियों ने सफर कर किया है। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के सफर करने का नया रिकॉर्ड बन गया है। सोमवार को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संचालित हुई ट्रेन में सफर कर भाई-बहनों ने यात्रा का आनंद लिया। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि अक्तूबर से अब तक 10 महीने में नमो भारत ट्रेन से करीब 21 लाख लोगों ने सफर किया है।
विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर नमो भारत ट्रेन को रवाना किया था। प्राथमिक खंड में साहिबाबाद से मोदीनगर तक करीब 34 किलोमीटर संचालन शुरू हुआ था। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व रविवार को दोपहर दो बजे से मोदीनगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक करीब आठ किलोमीटर का संचालन और शुरू हो गया है। अब कुल 42 किलोमीटर के रेलखंड पर नमो भारत ट्रेन दौड़ रही है। इससे मेरठ से गाजियाबाद आने और जाने वालों के लिए बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

जुलाई में कांवड़ के दौरान दिल्ली-मेरठ रोड पर वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस दौरान 10 दिन तक वाहनों का संचालन बंद होने से आम लोगों के लिए नमो भारत ट्रेन बड़ा सहारा बनी थी। लाखों लोगों ने यात्रा की थी। कांवड के पहले नमो भारत ट्रेन पर 12 से 15 हजार लोग प्रतिदिन यात्रा कर रहे थे। कांवड़ के दौरान एक दिन में 24 हजार यात्रियों ने सफर किया था। मोदीनगर से मेरठ साउथ तक नमो भारत के संचालन होने से सोमवार को एक दिन में 32,000 यात्रियों ने सफर कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed