फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रदूषण फैला रही आठ फैक्ट्रियां बंद, रुकवाया निर्माण

प्रदूषण फैला रही आठ फैक्ट्रियां बंद, रुकवाया निर्माण

Wed, 31 Oct 2018 05:24 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण फैला रही आठ फैक्ट्रियां बंद, रुकवाया निर्माण
प्रदूषण फैला रही आठ फैक्ट्रियां बंद, रुकवाया निर्माण
विज्ञापन

गाजियाबाद। खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी जिले की ेहवा को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है। ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) टीम ने मंगलवार को कार्बन कांटिनेंटल, वर्धमान सहित प्रदूषण फैला रही शहर की आठ बड़ी फैक्ट्रियों को बंद करा दिया। दो फ्लाईओवर, एक सड़क और 14 कंस्ट्रक्शन साइट्स पर निर्माण कार्य बंद कराए

कार्बन कांटिनेंटल फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण के चलते बंदी की मांग को लेकर क्रासिंग्स रिपब्लिक सिटी के लोगों ने धरना भी दिया था। गाजियाबाद में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने ग्रैप टीम बनाकर प्रदूषण रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे। ग्रैप टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, प्रशासन और जिला उद्योग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। मंगलवार को ग्रैप ने एनएच-9 स्थित आठ फैक्ट्रियों को बंद कराया। डीएम रितु माहेश्वरी का कहना है कि एनजीटी के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। जांच में पता चला कि ये फैक्ट्रियां मानकों से ज्यादा प्रदूषण फैला रही थीं। बंद कराई गई फैक्ट्रियों में कांटिनेंटल कार्बन एनएच-9, वर्धमान थर्मोपैक, एनजी टेक्सटाइल प्रिंट्स, पारा प्रोडक्ट्स साईट-4, रोहिणी केमिकल्स साइट-4, अल्टीमा डेकोरेटिव पैनल्स साइट-4, केआर फूड्स, वीपी ट्रेडर्स शामिल है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में मंगलवार को प्रदूषण का स्तर
एक्यूआई 451 (एयर क्वालिटी इंडेक्स)
पीएम 10 593
पीएम 2.5 384

अंदर पेज पर प्रदूषण
पेज - 2, 3 और 18 पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed