{"_id":"5ad491b04f1c1b63098b4bcb","slug":"31523880368-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
मोदीनगर/मुरादनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आसिफा के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में रविवार शाम एमएम डिग्री कालेज के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च का शुभारंभ डिग्री कालेज से शुरू होकर कोतवाली के सामने स्थित शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष लवी चौधरी, उपाध्यक्ष प्रिया चौधरी, समीर मलिक, अभिषेक गुर्जर, कामना तोमर, अर्जन चौधरी, शक्ति नेहरा, निर्मल नेहरा, शुभम आदि मौजूद रहे। मुरादनगर में युवाओं ने ओलंपिक तिराहे से लेकर बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। युवाओं ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। कठुआ में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या और उन्नाव में भाजपा विधायक द्वारा किशोरी से दुष्कर्म के मामले का विरोध कर रविवार को मुस्लिम समाज के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान भारी पुलिसबल मौजूद रहा और हाईवे पर जाम की स्थिति रही। ब्यूरो