फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बेलगाम केंटर ने ली तीन युवकों की जान

बेलगाम केंटर ने ली तीन युवकों की जान

Sun, 18 Jun 2017 12:00 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बेलगाम केंटर ने ली तीन युवकों की जान
बेलगाम केंटर ने ली तीन युवकों की जान
विज्ञापन

पाइप से लदे केंटर ने शुक्रवार रात हाईवे पर एक कार को रौंदने के बाद डिवाइडर पर सो रहे एक युवक को कुचल दिया। कार सवार जीजा-साले समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक-क्लीनर गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गए।

ब्रजघाट गंगा पुल के पास रात में साढ़े 11 बजे गजरौला की तरफ से पाइप लादकर आ रहे केेंटर ने गढ़ की ओर से जा रही स्विफ्ट कार को नेशनल हाईवे पर सामने से टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर समेत पास वाली सीट पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कार से भिड़ंत होने के बाद बेलगाम हुआ लोडेड केंटर हाईवे डिवाइडर पर चढ़ गया और वहां सो रहे करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार वर्मा मौका पर पहुंच गए और घायलों को गढ़ सीएचसी को ले आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले मोबाइल और अन्य दस्तावेजों के आधार पर कार सवार युवकों की शिनाख्त सुमित त्यागी (27) निवासी धनसौली, जनपद संभल और उसके साले मोहित त्यागी (26) निवासी हर्ष विहार, दिल्ली के रूप में हुई। जो दिल्ली से संभल को जा रहे थे।

हाईवे डिवाइडर पर जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीजा-साले दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे, जिनके परिजन अमित त्यागी ने अज्ञात केंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद लगा हाईवे पर जाम
कैंटर से हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसके चलते अमरोहा, मुरादाबाद,, रामपुर, बरेली, बिनजौर, संभल से गंभीर रोगियों को दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा के अस्पतालों को ले जा रहीं कई एंबुलैंस भी जाम में फंस गईं।


आधी रात होने से जाम में फंसने वालों को खाने पीने की चीजेें तक नहीं मिल पाईं। पुलिस ने एनएचएआई की क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया, तब कहीं जाकर करीब एक घंटा बाद हाईवे पर लगा जाम खुला और यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed