{"_id":"591dc3f64f1c1b8351f24d1f","slug":"31-votes-in-two-room-house-forgery-in-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा, दो कमरों के मकान में 31 वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा, दो कमरों के मकान में 31 वोट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 19 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
voter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। जिला प्रशासन निष्पक्ष निकाय चुनाव कराने का दम तो भर रहा है लेकिन वोटर लिस्ट में ही फर्जीवाड़ा सामने आने लगा है। वोटर लिस्ट के आंकड़े बताते हैं कि दो कमरों के मकान में अलग-अलग जातियों के 31 लोग एक साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
नंदग्राम के ऐसे 8 घरों में 161 लोगों की वोट बनाई गईं हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत अब नगर निगम और जिला प्रशासन से की है। नंदग्राम की उत्तरांचल कालोनी शांति नगर के मकान नंबर-1 में 19 लोगों की वोट बनाई गईं हैं। खास बात यह है कि एक ही मकान में दूबे, कश्यप, चौधरी समेत कई बिरादरियों की वोट बनी है।
विज्ञापन
मकान नंबर-2 में 18 वोट बनाई गईं हैं जबकि मकान नंबर-11 में 31 लोगों की वोट बनाई गई है। इनमें भी वर्मा, शर्मा, सिंह, तिवारी, उपाध्याय, त्रिपाठी कई बिरादरी के लोगों की रिहाइश दिखाई गई है।
विज्ञापन
इसी तरह मकान नंबर-13 में 19, मकान नंबर-14 में 24, मकान संख्या-17 में 16, मकान संख्या-28 में 17 और मकान संख्या-37 में 13, मकान संख्या- 55 में 18 वोट बनाई गईं हैं। एक-एक मकान में 31-31 वोट बनवाए जाने का यह मामला स्थानीय नेताओं और लोगों ने पकड़ा।
जिला प्रशासन व नगर निगम से इसकी शिकायत की गई है। फर्जी वोट बनाने का यह मामला सामने आने पर जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा है। आरोप है कि बीएलओ की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा किया गया है।
दूसरे प्रदेशों में रहते हैं अधिकांश मतदाता
कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष मायादेवी का कहना है कि उन्होंने खुद कालोनी में जाकर वोटरों की तस्दीक की। जानकारी करने पर पता चला कि उत्तरांचल कालोनी के निवासी दिखाए गए अधिकांश मतदाता राजस्थान, उत्तरांचल या अन्य प्रदेशों में रहते हैं।
कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा कर उनका वोट यहां बनवाया है। मतदान के समय पर उन्हें बुलाकर किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराया जाता है और उससे इसकी एवज में पैसा लिया जाता है।
मतदाता सूची पहले से बनी हुई है। इसमें फर्जी वोट बनने की शिकायत मिली है। लोगों को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर गड़बड़ियां मिलीं तो मतदाता सूची को संशोधित कराकर मतदाता सूची में से फर्जी नाम काटे जाएंगे।- अरुण कुमार गुप्त, संयुक्त नगरायुक्त, नगर निगम