फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   300 players won medals in Special Olympics State Championship

Ghaziabad News: स्पेशल ओलंपिक्स स्टेट चैंपियनशिप में 300 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
300 players won medals in Special Olympics State Championship
मोदीनगर।
विज्ञापन

निवाड़ी मार्ग स्थित डीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में स्पेशल ओलंपिक्स भारत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप में 300 खिलाड़ियों ने पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी व स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक्स दिव्यांग बच्चों के लिए होते है। इसमें मानसिक रूप अक्षम बच्चे अपनी खेल प्रतिभा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का अब खेलों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसलिए अब खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगा रहे है। डीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूअ के चेयरमैन ऋतिक जस्सर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 400 से अधिक स्पेशल खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में नौ खेल टेनिस, फुटसिल, बोच्ची, फुटबाल, गोल्फ, हैंडबाल, जूड़ो, बास्केटबाॅल व टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग प्रतियोगिताओं में 100 गोल्ड, 100 सिल्वर और 100 से ब्रांज पदक जीते। शिवम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। चैंपियनशिप में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एएस जस्सर, डाॅ. पुनीत आहूजा, डाॅ. दीप्ति जावा, आर्यन, प्रिया रंजन, कीर्ति और इशिता समेत कई का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed