फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2.80 lakh borrowed from a retired elderly person seized

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त बुजुर्ग से उधार लिए 2.80 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
2.80 lakh borrowed from a retired elderly person seized
इंदिरापुरम। वसुंधरा निवासी बुजुर्ग विवेक कुमार चौरसिया ने मिष्ठान कारोबारी गौतमबुद्धनगर के ममूरा मंडी निवासी कौशलेंद्र वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बुजुर्ग ने कारोबारी पर सितंबर 2024 में उधार लिए 3.70 लाख रुपये में से 2.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह सेवानिवृत्त हैं। कारोबारी कौशलेंद्र उनके परिचित हैं। जिनकी शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास क्रिस्प ईजी ईट स्नेक्स नाम से मिष्ठान व नमकीन की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कौशलेंद्र ने सितंबर 2024 में उनसे 3.70 लाख रुपये उधार मांगे थे, जिसकी वापसी एक माह में करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बिना किसी ब्याज के 26 सितंबर 2024 को रकम कारोबारी के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद 30 सितंबर 2024 को कारोबारी ने 90 हजार रुपये उन्हें वापस कर दिए। आरोप है कि बकाया रकम 2.80 लाख रुपये कारोबारी ने वापस नहीं किए हैं और न ही उनके संपर्क करने पर कोई जबाव मिल रहा है। बुजुर्ग ने पुलिस से रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed