फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2614 fake medical books seized during raid

Ghaziabad News: छापा मारकर 2614 नकली मेडिकल की किताबें पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
2614 fake medical books seized during raid
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के नाईपुरा कॉलोनी स्थित गोदाम पर प्रकाशन संस्थान के पदाधाकारियों ने पुलिस के साथ मिल कर छापा मारा है। टीम को मौके से मेडिकल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की 2614 किताबें बरामद हुई हैं। पुलिस ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संचालक नकली किताबों की छपाई कर दुकानों पर बेच रहा था।
विज्ञापन


गाजियाबाद में रहने वाले संजीव ने बताया कि दिल्ली की अलग-अलग प्रकाशन संस्थान से वह नकली किताबें बेचने व छापने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि लोनी के नाईपुरा कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा कुछ प्रकाशन संस्था की कापीराइट किताबों को बेचा जा रहा है। आरोपी नकली किताबों की छपाई व बाइडिंग करने के बाद उन पर नकली होलोग्राम लगाकर दुकानों पर बेच रहा था। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर बताए गए स्थान पर छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में अलग-अलग किताबें मिलीं। छापे में बरामद किताबों का बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी संचालक प्रदीप कुमार निवासी नाईपुरा को गिरफ्तार किया। कार्यवाहक एसीपी अंकुर विहार सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी लंबे समय से यह काम कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed