फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2.50 lakh stolen by breaking the lock of Merchant Navy officer's house

Ghaziabad News: मर्चेंट नेवी अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर 2.50 लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
2.50 lakh stolen by breaking the lock of Merchant Navy officer's house
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर एक स्थित संस्कृति विहार सोसायटी निवासी मर्चेंट नेवी अधिकारी हर्षित मल्होत्रा के मकान का ताला तोड़कर तीन नाबालिगों ने जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घर से बाहर घूमने गए हर्षित ने जब मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तब इसका पता चला। उन्होंने अपने पड़ोसी को जानकारी दी। वहीं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रोफेसर श्योराज सिंह बेचैन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


हर्षित मल्होत्रा ने बताया कि वह शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में द्वितीय इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उनके माता-पिता का कोरोना काल में निधन हो गया था। इसके बाद से वह व उसकी बहन घर में रह रहे हैं। वर्तमान में उनकी बहन बेंगलुरू में पढ़ाई कर रही हैं और वह खुद नौकरी के चलते अक्सर बाहर रहते हैं। उन्होंने बताया कि पांच मई की शाम वह छुट्टी पर आने के बाद दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने के लिए गए हुए थे। घर पर उनका दोस्त रह रहा था। नौ मई की सुबह करीब नौ बजे उनका दोस्त ताला बंद कर अपनी ड्यूटी चला गया। इसके बाद दोपहर करीब 1ः37 बजे तीन नाबालिग चुपके से घर में घुसे और सबसे पहले अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा। फिर दरवाजे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

घर में दाखिल होकर कमरे में अलमारी खंगाली और उसमें रखे उनकी मां के करीब 2.25 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब मोबाइल पर देखी तब उन्होंने अपने दोस्त व अन्य पड़ोसियों को बताई। उनकी सूचना पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रो. श्योराज बेचैन उनके घर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। 11 मई को जब हर्षित मल्होत्रा वापस लौटे तब उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी नाबालिगों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed