फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   24 trains will be canceled 28 days ago

कल से 28 दिन रद्द रहेंगी 24 ट्रेनें

Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
24 trains will be canceled 28 days ago
फतेहपुर में रेलवे स्टेशन पर हेडलाइट जलाकर आती ट्रेन। - फोटो : Amar ujala
कोहरे की वजह से अब रेल यात्रियों को परेेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोहरा सीजन के चलते शनिवार से रेलवे ने गाजियाबाद रूट की 24 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इन ट्रेनों का संचालन अब 15 जनवरी से शुरू होगा। ऐसे में बाकी ट्रेनों पर पैसेंजर लोड बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


ट्रेनों में टिकट पाने के लिए मारामारी मचेगी। विंटर वेकेशन में लोगों को आउटिंग के लिए टिकट नहीं मिलेंगे। उत्तर भारत में जनवरी महीने में कोहरा और बढ़ने के आसार है। ऐसे में रेलवे ने फॉग के चलते ट्रेनों का शेड्यूल पहले ही तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


बीते साल इस शेड्यूल को 31 दिसंबर से लागू किया गया था, लेकिन इस बार कोहरा ज्यादा होने की वजह से इसे 17 दिसंबर से ही लागू किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 15 जनवरी के बाद से यह ट्रेनें फिर पटरी पर लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
लिच्छवी एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस, नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, लखनऊ-आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (अप और डाउन ट्रेनें) में से अधिकांश ट्रेनें 17 दिसंबर से ही रद्द हो जाएंगी।

जबकि कई ट्रेनें 18, 19 और 22 दिसंबर से रद्द रहेंगी। ऐसे में इस दौरान ट्रेनों में सफर करने वाले लोग पहले ट्रेनों का शेड्यूल देख लें। रद्द रहने वाले ट्रेनों में कई का संचालन प्रतिदिन तो कुछ ट्रेनें सप्ताह में दो या तीन बाद चलती हैं।


आज भी रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
कोहरे की वजह से शुक्रवार को भी नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कैंसल रहेंगी। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस रद्द रहीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed