{"_id":"5be73b48bdec2269b846402a","slug":"21541880648-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर तक बंद रहेंगे निर्माण कार्य, हवा के स्तर में नहीं हो रहा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर तक बंद रहेंगे निर्माण कार्य, हवा के स्तर में नहीं हो रहा सुधार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वायु प्रदूषण के स्तर में अगले चार-पांच दिनों तक बड़ा सुधार न होने की संभावना की वजह से कोयला और बायोमॉस ईंधन से चलने वाली फैक्ट्रियों और निर्माण कार्य पर पर 15 नवंबर तक रोक बढ़ा दी गई है। पहले 10 नवंबर तक के लिए रोक लगाई गई थी। मौसम विभाग और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर रोक बढ़ाई गई है। इस दौरान जिले में निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद रहेंगे। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन टीम (ग्रैप) टीम से कहा है कि वह जुर्माना लगाने की कार्रवाई जारी रखे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए निर्माण कार्य, कोल व बायोमॉस से संचालित फैक्ट्रियों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके बाद 15 नवंबर को स्थिति देखकर आगे का निर्णय लिया जाएगा। अगर प्रदूषण स्तर में सुधार दिखाई देता है तो रोक हटा ली जाएगी। उधर, प्रशासन के इस निर्णय से कोयला व बायोमॉस से संचालित जिले की करीब 210 फैक्ट्रियां पूरी तरह से बंद रहेंगी।
विज्ञापन
साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो का निर्माण कार्य और हिंडन से सटे सिकंदरपुर गांव में घरेलू उड़ान सेवा के लिए बन रहे टर्मिनल जैसे बड़े काम प्रभावित होंगे। नियमों का उल्लंघन कर रही इकाइयों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई जारी है। अभी तक ग्रैप टीम की तरफ से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन