{"_id":"5ad491b34f1c1b84028b4df0","slug":"21523880371-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले नौ बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले नौ बदमाश दबोचे
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले नौ बदमाश दबोचे
साहिबाबाद। लिंकरोड पुलिस ने चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटे गए 13 मोबाइल, दो बाइक और तीन चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे लिंकरोड पुलिस महाराजपुर में एक बंद सिनेमा हॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी होने की बात कबूल की। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शमशाद निवासी लिंकरोड, मनोज निवासी सिहानी गेट, अब्दुल निवासी गौर सिटी गाजियाबाद हैं। तीनों पर कई थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से चोरी के 13 मोबाइल और तीन चाकू मिले हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल अपने साथियों को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सुशील, नीरज, सचिन निवासी प्रहलाद गढ़ी, पिंकू, शकील निवासी नंदग्राम, और कृष्ण कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राहगीरों से वारदात करते थे।