फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   धार्मिक स्थल में ले जाकर बच्ची से रेप की कोशिश

धार्मिक स्थल में ले जाकर बच्ची से रेप की कोशिश

Mon, 16 Apr 2018 05:39 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में ले जाकर बच्ची से रेप की कोशिश
धार्मिक स्थल में ले जाकर बच्ची से रेप की कोशिश
विज्ञापन


मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक चौथी कक्षा की छात्रा (10) को फुसलाकर धार्मिक स्थल पर ले गया और वहां दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। वह छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने की बात करने के लिए कहकर घर से लाया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक परिवार की लड़की चौथी कक्षा में पढ़ती है। रविवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे गांव में ही किराए पर रह रहा एक शादीशुदा युवक ने उनकी बेटी का ट्यूशन पढ़ाने की बात कहकर घर से ले गया। युवक ने गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर छात्रा से दुष्कर्म की करने कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। निवाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक की पहचान विजय सिंह निवासी चौबला जानी, मेरठ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तीन साल से किराए पर रह रहा था युवक
थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी विजय शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। तीन साल पहले गांव में ही परिवार सहित किराए पर रहने लगा। छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने की बात करने के लिए घर से फुसलाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed