फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अगले साल से जिला पंचायत कराएगा नुमाइश!

अगले साल से जिला पंचायत कराएगा नुमाइश!

Sun, 11 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अगले साल से जिला पंचायत कराएगा नुमाइश!
अगले साल से जिला पंचायत कराएगा नुमाइश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत अगले साल से नुमाइश का आयोजन अपने हाथ में ले सकता है। मेरठ में आयोजित नुमाइश का हवाला देते हुए सदस्यों ने प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए नुमाइश को जिला पंचायत की संपत्ति बताया। इसके अलावा बैठक में जिला योजना के अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने जिला योजना के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की, लेकिन जिला योजना सदस्यों के चुनाव के चलते कोई भी प्रस्ताव बैठक में नहीं रखा जा सका। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा ने नुमाइश को जिला पंचायत की संपत्ति बताते हुए नुमाइश को जिला पंचायत की ओर आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर अन्य सदस्यों ने भी सहमति देते हुए मेरठ में लगने वाली नुमाइश का हवाला दिया। सदस्यों के प्रस्ताव पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके प्रस्ताव को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इसके अलावा बैठक में शिक्षा विभाग, बिजली विभाग, लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण, खाद्य सुरक्षा, समाज कल्याण, कृषि मृदा समेत 26 विभागों के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 36 सदस्य, स्याना और शिकारपुर के विधायक और लखावटी, सिकंदराबाद और बीबीनगर के ब्लॉक प्रमुख शामिल रहे।
विज्ञापन

अगली बैठक में रखे जाएंगे 30 करोड़ के प्रस्ताव
जिला योजना के छह सदस्यों का चुनाव 28 मार्च को होना तय है। इसके चलते शनिवार को हुई बैठक में जिला योजना का कोई भी प्रस्ताव नहीं रखा जा सका। हालांकि विकास कार्यों के लिए अगली बोर्ड बैठक में 30 करोड़ के प्रस्ताव रखे जाने तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed