{"_id":"595a83d04f1c1ba9218b464f","slug":"201499104208-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप मामला : आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप मामला : आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप मामला : आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात दो किशोरियों के साथ पांच युवकों द्वारा किए गए गैंगरेप के मामले में पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। एसएसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
वहीं मेडिकल रिपोर्ट में दोनों किशारियों से रेप की पुष्टि हो गई है। सोमवार को फॉरेंसिक टीम ने एसपी सिटी व सीओ की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए।
सोमवार दोपहर पुलिस ने पीड़िताओं का मेडिकल कराया और बंद कमरे में पुलिस ने बयान दर्ज किए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली ने पीड़ित किशेारियों के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
इस गैगरेंप मामले को लेकर पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। इस प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। सोमवार को राज्य मुख्यालय से तमाम अफसरों के फोन कोतवाली पुलिस के पास घनघनाते रहे और पूरे मामले की प्रगति रिपोर्ट मांगते रहे।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुऐ एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ आलोक अग्रहरि के साथ फॉरेंसिक विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कोतवाली जहांगीराबाद और थाना सलेमपुर क्षेत्र के दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।
वहीं दोनों किशोरियों की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है। सीओ आलोक अग्रहरि ने बताया कि एकत्रित साक्ष्यों को कई बड़ी प्रयोगशालाओं में परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। युवतियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए बुलंदशहर भेजा गया है।
रविवार में छुटटी के चलते पूरी डॉक्टरी नहीं हो पाई थी। देर रात तक डॉक्टरी रिपोर्ट आने की संभावना है। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जबकि निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार दोपहर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली के नेतृत्व में सपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार के गांव पहुंच उन्हें सांत्वना दी।
मेडिकल रिपोर्ट में दोनों किशोरियों से रेप की पुष्टि हो गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। फॉरंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कराया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। - मुनिराज जी. एसएसपी