{"_id":"696be72bff3e12cc8504cca6","slug":"20000-residents-of-khoda-will-be-issued-notices-for-not-paying-house-tax-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14550-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गृहकर जमा न करने पर खोड़ा के 20 हजार लोगों को जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गृहकर जमा न करने पर खोड़ा के 20 हजार लोगों को जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
खोड़ा। नगरपालिका क्षेत्र में गृहकर वसूली को लेकर अब सख्ती शुरू हो गई है। दस हजार रुपये से अधिक गृहकर बकाया रखने वाले करीब 20 हजार गृह स्वामियों को शीघ्र ही नोटिस भेजे जाएंगे।
गृहकर विभाग ने ऐसे सभी करदाताओं की विस्तृत सूची तैयार कर ली है, जिन्होंने अब तक कर जमा नहीं किया है। विभाग के अनुसार बार-बार अवसर देने और छूट की सुविधा के बावजूद कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कर इंस्पेक्टर दीक्षा का कहना है कि नगरपालिका की तरफ से चालू वित्तीय वर्ष में गृहकर जमा करने पर 15 प्रतिशत तक की छूट दी गई थी, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर कर अदा करें। बावजूद बड़ी संख्या में गृह स्वामी ऐसे हैं, जिन्होंने न तो छूट का लाभ लिया और न ही कर जमा किया। इन बकायदारों में कई ऐसे भी हैं जिन पर दस हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का गृहकर बकाया है।
विज्ञापन
विभाग ने सभी वार्डों से गृहकर बकायदारों का डाटा एकत्र कर अंतिम सूची तैयार की है। सूची में शामिल 20 हजार से अधिक गृह स्वामियों को पहले चरण में नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस में बकाया राशि का विवरण, भुगतान की अंतिम तिथि और चेतावनी का उल्लेख रहेगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर कर जमा नहीं करने पर जुर्माना अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
लोगों में नाराजगी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगरपालिका गृह कर तो वसूल रही है, लेकिन लोगों को कोई सुविधा मुहैया नहीं करा रही है। खोड़ा में लोगों को ना पानी मिल रहा है और ना ही सीवर लाइन बिछाई, ना मकानों को पता मिला है। लोगों में नोटिस जारी होने के बाद नाराजगी है।
रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि गृह कर जमा नहीं करने पर कहीं लोगों को नोटिस पहुंच रहा है। तो कहीं लाखों का गृह कर बिल। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका जितना लोगों को गृहकर का बिल भेज रहा है इतना तो लोगों का वेतन भी नहीं है।
निवासियों का कहना है कि जब तक जनता को सभी सुविधाएं मुहैया नहीं हो जाती है। वह तब तक गृह कर जमा नहीं करेंगे। वहीं, कर इंस्पेक्टर दीक्षा का कहना है कि लोगों को गृह कर तो मकान के क्षेत्रफल का देना होता है। उसमें पानी, सीवर लाइन, मकानों का पता आदि सुविधाओं से कोई लेना-देना नहीं है। नगरपालिका जब लोगों को ये सुविधाएं देगी। उसका कर तब ही लिया जाएगा।
नगर पालिका खोड़ा कर इंस्पेक्टर दीक्षा ने बताया कि नगरपालिका दस हजार से अधिक सभी बकायादार गृह स्वामियों नोटिस दे रही। जिन्होंने अभी तक गृह कर जमा नहीं किया है। चार से पांच लोगों को दिया भी जा चुका है। बाकी लोगों को भी जल्द नोटिस दिए जाएंगे।